Anupam Kher: अनुपम खेर ने अपने 536वें प्रोजेक्ट का किया एलान, बोले- काम करते रहना चाहिए
अनुपम खेर ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से एक पोस्ट साझा किया है। इसमें वह फिल्म 'खोसला का घोसला' फेम एक्टर परवीन डबास के साथ नजर आ रहे हैं।
विस्तार
अनुपम खेर सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहते हैं। अपनी निजी जिंदगी से जुड़ी जानकारी के साथ-साथ अभिनेता अपनी प्रोफेशनल लाइफ से जुड़ी अपडेट भी इस मंच पर फैंस के साथ शेयर करते हैं। आज अभिनेता ने अपनी नई फिल्म का एलान किया है। बता दें कि यह उनके करियर की 536वीं फिल्म है। अनुपम खेर इस फिल्म को लेकर बेहद खुश हैं।
Raghav-Parineeti: राघव चड्ढा ने परिणीति संग सगाई की खबरों पर तोड़ी चुप्पी! बोले- जश्न मनाने का मौका आएगा
निर्माता-निर्देशक से जुड़ी जानकारी की साझा
अनुपम खेर ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से एक पोस्ट साझा किया है। इसमें वह फिल्म 'खोसला का घोसला' फेम एक्टर परवीन डबास के साथ नजर आ रहे हैं। उनके अलावा पोस्ट में इस आगामी प्रोजेक्ट के निर्माता-निर्देशकों से जुड़ी भी जानकारी साझा की गई है।
Lucky Ali: 'ब्राह्मण' पर विवादित बयान देकर बुरे फंसे लकी अली, पोस्ट कर मांगनी पड़ी माफी
बोले- टीम की जय हो
अनुपम खेर ने पोस्ट के साथ कैप्शन लिखा है, 'काम करते रहना चाहिए...। अपने 536वें प्रोजेक्ट का एलान करते हुए खुशी महसूस हो रही है, अस्थाई रूप से इसका नाम 'द रूम' रखा गया है। यह एक शानदार थ्रिलर है। तस्वीर में मेरे साथ मेरे दोस्त और फिल्म 'खोसला का घोसला' में मेरे को-एक्टर रहे बेहद प्रतिभाशाली परवीन डबास हैं। फिल्म का निर्देशन लॉस एंजिल्स में रह रहे भारतीय निर्देशक सिकंदर सिधु करेंगे। फिल्म को भारतीय अमेरिकी प्रोड्यूसर संजय पटेल प्रोड्यूस कर रहे हैं। टीम की जय हो।'
यूजर्स दे रहे प्रतिक्रिया
अनुपम खेर के इस पोस्ट पर यूजर्स जमकर कमेंट कर रहे हैं और अगली फिल्म के लिए उन्हें बधाई दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'खूब बधाई हो। हमें आप पर हमेशा गर्व है।' एक अन्य यूजर ने लिखा, 'आप एक प्रेरणा हैं अनुपम सर।' एक यूजर ने लिखा, 'एक बार फिर आप दोनों को साथ देखने के लिए हम बेकरार हैं।' एक यूजर ने लिखा, 'बॉलीवुड में सूखा आई हुई है। ऐसे में आपसे ही कुछ उम्मीद है। बधाई आपको।'
Gulshan Kumar Mehta: कलम से गीत नहीं भावनाएं व्यक्त करते थे गुलशन कुमार मेहता, पहले गाने से ही दिखाई थी फनकारी