फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Anupam Kher and Saiee Manjrekar to feature in Durgamati fame director G Ashok family entertainer film

G. Ashok: अनुपम खेर और सई मांजरेकर के साथ फैमिली एंटरटेनर लेकर आ रहे हैं निर्देशक जी अशोक, जानें पूरी डिटेल्स

Fri, 02 Sep 2022 06:54 PM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा चौधरी Updated Fri, 02 Sep 2022 06:54 PM IST
सार

अनुपम खेर और सई मांजरेकर जल्द ही एक फैमिली एंटरटेनर फिल्म में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म का निर्देशन ‘दुर्गामती’ फेम निर्देशक जी अशोक करेंगे।   

विज्ञापन
Anupam Kher and Saiee Manjrekar to feature in Durgamati fame director G Ashok family entertainer film
अनुपम खेर, जी अशोक, सई मांजरेकर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता अनुपम खेर इन दिनों अपनी फिल्मों को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। इस साल आई उनकी दोनों ही फिल्में द कश्मीप फाइल्स और कार्तिकेय 2 ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया है। वहीं, अब वह दुर्गावती के निर्देशक जी अशोक की अगली हिंदी फिल्म में नजर आने वाले हैं। यह एक फैमिली एंटरटेनर फिल्म है, जिसमें उनके साथ सई मांजरेकर भी नजर आएंगी। 

विज्ञापन

निर्देशक जी अशोक ने शुक्रवार को अपनी नई फिल्म का एलान कर दिया है। निर्देशक एक फैमिली एंटरटेनर फिल्म लेकर आ रहे हैं, जिसके लिए उन्होंने अनुपम खेर और सई मांजरेकर को कास्ट कर लिया है। यह अनटाइटल्ड फिल्म इस साल के अंत तक सिनेमाघरों में दस्तक दे सकती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

मच कॉन्फ्रेंस एंड इवेंट्स के संस्थापक और एमडी अमित भाटिया ने कहा कि वह अपनी पहली फिल्म के लिए अनुपम खेर और सई मांजरेकर को कास्ट करके काफी एक्साइटेड हैं। अमित भाटिया की यह पहली फिल्म है और वह उद्यमी से निर्माता बने हैं। उन्होंने कहा, 'अनुपम खेर बॉलीवुड के बेहतरीन अभिनेताओं में से एक हैं और सई मांजरेकर सबसे महत्वाकांक्षी अभिनेत्रियों में से एक हैं, जिनकी काफी फैन फॉलोइंग हैं। हम इस फिल्म के लिए उनके अलावा किसी अन्य के बारे में नहीं सोच सकते थे।'

विज्ञापन

इसके आगे निर्माता ने कहा, 'मैं इन प्रतिभाशाली पावर पैक अभिनेताओं के साथ काम करने के लिए काफी उत्सुक हूं, और मुझे पूरा यकीन है कि वे मेरी दृष्टि को वास्तविकता में डाल देंगे और इसे बड़े पर्दे पर दर्शकों के सामने लाएंगे।' बता दें कि फिल्म की कहानी आगरा के एक उच्च मध्यम वर्गीय परिवार के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसे साल के अंत तक फ्लोर पर लाने की तैयारी की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed