फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   anup jalota face to face milkha singh

मिल्खा सिंह से टकराएंगे अनूप जलोटा

Sat, 06 Jul 2013 12:39 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Sat, 06 Jul 2013 12:39 PM IST
विज्ञापन
anup jalota face to face milkha singh

भजन सम्राट अनूप जलोटा अब विधिवत फिल्म प्रोड्यूसर बन गए हैं। सितारा प्रोडक्शंस बैनर तले बनी जल्द ही रिलीज होने जा रही फिल्म 'बॉयज तो बॉयज हैं' उनके द्वारा ही प्रोड्यूस की गई है।

विज्ञापन


अनूप जलोटा को अपनी इस कॉमेडी फिल्म पर इतना ज्यादा भरोसा है कि उन्होंने 'भाग मिल्खा भाग' से टकराने की सोच ली है। वे इस फिल्म की रिलीज उसी दिन करने जा रहे हैं, जिस दिन 'भाग मिल्खा भाग' रिलीज हो रही है।
विज्ञापन


इस फिल्म की रिलीज 12 जुलाई को तय की गई है। अनूप का कहना है कि उनके द्वारा प्रोड्यूस की गई यह एक ऐसी ही कॉमेडी फिल्म है, जिसमें बड़े कलाकार तो नहीं हैं परंतु स्क्रिप्ट जरूर कसी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसमें चार ऐसे लड़कों की कहानी है, जो गर्लफ्रेंड बनाने के चक्कर में कई किस्म की ऊटपटांग हरकतें करते हैं और अपने ही बनाए जाल में फंसते रहते हैं। दरअसल फिल्म में विपरीत स्थितियों से हास्य पैदा करने की कोशिश की गई है।


राजकुमार यादव, अंशुमान झा, ध्रुव ओझा और आर्या कुमार की चौकड़ी ने इस फिल्म में मुख्य भूमिकाएं निभाई हैं। यूं इसमें गुलशन ग्रोवर, दिव्या दत्ता, शरत सक्सेना, वीरेंद्र सक्सेना, आदिल हुसैन, मनु ऋषि और मनीषा केलकर जैसे जाने माने अदाकार भी विभिन्न भूमिकाओं में हैं। इस फिल्म के निर्देशक हैं अमित वत्स।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed