{"_id":"637a517ba9735b5bda176017","slug":"anu-aggarwal-revealed-she-is-afraid-of-doing-film-aashiqui-after-watching-devdas","type":"story","status":"publish","title_hn":"Anu Aggarwal: 'आशिकी' फिल्म नहीं करना चाहती थीं अनु अग्रवाल, 'देवदास' थी इसकी बड़ी वजह","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Anu Aggarwal: 'आशिकी' फिल्म नहीं करना चाहती थीं अनु अग्रवाल, 'देवदास' थी इसकी बड़ी वजह
Sun, 20 Nov 2022 09:41 PM IST
निधि पाल
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: निधि पाल
Updated Sun, 20 Nov 2022 09:41 PM IST
सार
अभिनेत्री अनु अग्रवाल ने अपनी पहली सुपरहिट फिल्म 'आशिकी' के बारे में बताया, कि वह इस फिल्म को नहीं करना चाहती थीं। 'देवदास' फिल्म को देखकर उन्होंने ऐसा निर्णय लिया था।
विज्ञापन
अनु अग्रवाल
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
साल 1990 में रिलीज हुई 'आशिकी' फिल्म से अनु अग्रवाल ने लोगों को अपना दीवाना बना दिया था। ये अनु की पहली डेब्यू फिल्म थी। आशिकी उस साल की सुपरहिट मूवी साबित हुई थी। इस फिल्म से अनु अग्रवाल को ऐसी पॉपुलैरिटी मिली कि वो रातों-रात स्टार बन गई थीं। हाल ही में अनु अग्रवाल ने अपनी पहली फिल्म आशिकी को लेकर चौंकाने वाला खुलासा किया है।
विज्ञापन
अभिनेत्री अनु अग्रवाल ने अपनी पहली सुपरहिट फिल्म 'आशिकी' के बारे में बताया, कि वह इस फिल्म को नहीं करना चाहती थीं। 'देवदास' फिल्म को देखकर उन्होंने ऐसा निर्णय लिया था। अनु ने यह भी खुलासा किया कि 'देवदास' में एक महिला की पिटाई करते हुए देखने के बाद पहले वह 'आशिकी' करने से मना कर रही थीं।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें- Sonu Sood: ग्रेजुएट चायवाली की मदद के लिए आगे आए सोनू सूद, कहा- अब से आपका स्टॉल कोई नहीं हटाएगा
विज्ञापन
अनु अग्रवाल ने आगे बताया, 'मैं एक एनजीओ के साथ काम करती थी और उन्होंने हमें सिखाया था कि कैसे मीडिया महिलाओं के लिए बुरा बर्ताव करता है। इस दौरान हमें 'देवदास' भी दिखाई गई थी। मैंने फिल्म में देखा कि जब एक महिला शादी के लिए मना कर देती है तो कैसे देवदास उसे मारता-पीटता है। इस वजह से मैं डर गई थी। और यही एक कारण था कि मैं पहले 'आशिकी' करने से हिचक रही थी। लेकिन बाद में जब मैंने सुना कि इस फिल्म में मैं एक अनाथ की भूमिका निभाऊंगी, जो अपने बलबूते पर सबकुछ हासिल करना चाहती है, तब मैंने कहा कि मैं इसे करूंगी'।
इसे भी पढ़ें- Shehnaaz Gill: 'मेरी बच्ची मिल गई', शहनाज से गले मिलकर रोई पाकिस्तानी फैन, मीडिया के सामने यूं लुटाया प्यार
बता दें कि अनु ने 1988 में दूरदर्शन के धारावाहिक 'इसी बहाने' में भी अभिनय किया है। इसके बाद उन्होंने हिंदी सिनेमा में ब्लॉकबस्टर फिल्म 'आशिकी' से 1990 में अपने करियर की शुरुआत की थी। अनु अग्रवाल 'गजब तमाशा', 'थिरुडा- थिरुडा', 'किंग अंकल', 'खलनायक', 'द क्लाउड डोर', 'जन्म कुंडली', 'राम शास्त्र' और 'रिटर्न ऑफ ज्वेल थीफ' में भी काम कर चुकी हैं। हालांकि, कुछ ही फिल्मों के बाद अनु एक भयानक हादसे का शिकार हो गई थीं। जिसके बाद वह कई साल से फिल्मों से दूर हैं।