फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Bollywood Actor Sonu Sood Helped Graduate Chai wali Priyanka Gupta after her Tea Stall Seized

Sonu Sood: ग्रेजुएट चायवाली की मदद के लिए आगे आए सोनू सूद, कहा- अब से आपका स्टॉल कोई नहीं हटाएगा

Sun, 20 Nov 2022 08:54 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Sun, 20 Nov 2022 08:54 PM IST
सार

सोनू सूद ने बड़ा दिल दिखाते हुए प्रियंका की मदद की है। इस बात की जानकारी एक्टर ने खुद अपने ट्विटर हैंडल से दी है। उन्होंने ट्वीट किया, 'प्रियंका की चाय की दुकान के लिए जगह की व्यवस्था कर दी है।'

विज्ञापन
Bollywood Actor Sonu Sood Helped Graduate Chai wali Priyanka Gupta after her Tea Stall Seized
सोनू सूद - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

सोनू सूद फिल्मों में एक्टिंग के अलावा लोगों की मदद के लिए भी जाने जाते हैं। एक्टर किसी भी जरूरतमंद की हर संभव सहायता करने की कोशिश में लगे रहते हैं। अब एक्टर बिहार चायवाली के नाम से मशहूर प्रियंका गुप्ता की मदद के लिए आगे आए हैं। हाल ही में प्रियंका का एक वीडियो सामने आया था, जिसमें वह रो-रोकर प्रशासन पर सवाल खड़े कर रही थीं। इस वीडियो के सामने आने के बाद भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह ने उनके समर्थन में आवाज उठाई थी। 

विज्ञापन

Shehnaaz Gill: 'मेरी बच्ची मिल गई', शहनाज से गले मिलकर रोई पाकिस्तानी फैन, मीडिया के सामने यूं लुटाया प्यार

विज्ञापन

एक्ट्रेस के बाद अब सोनू ने बड़ा दिल दिखाते हुए प्रियंका की मदद की है। इस बात की जानकारी एक्टर ने खुद अपने ट्विटर हैंडल से दी है। उन्होंने ट्वीट किया, 'प्रियंका की चाय की दुकान के लिए जगह की व्यवस्था कर दी है। अब प्रियंका को वहां से कोई नहीं हटाएगा। बिहार आकर जल्द आपके हाथ की चाय पीते हैं।' दरअसल, पूरा मामला तब शुरू हुआ जब कुछ दिनों पहले पटना नगर निगम ने अतिक्रमण हटाने के दौरान ग्रेजुएट चायवाली का स्टॉल भी हटा दिया था। प्रशासन के इस कदम के बाद प्रियंका का रोते हुए एक वीडियो वायरल हो गया था। वीडियो वायरल होने के बाद प्रशासन ने उन्हें आश्वासन भी दिया था।
Photos Of The Day: ऑफ शोल्डर गाउन में मलाइका का हॉट लुक और जान्हवी कपूर की कातिल अदाएं, पढ़ें सेलिब्रिटी अपडेट 

वर्क फ्रंट की बात करें तो हाल ही में सोनू फिल्म 'सम्राट पृथ्वीराज' में नजर आए थे। फिल्म में वह चंद्र बरदाई के किरदार में दिखे थे। हालांकि यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सफल नहीं हो सकी थी। इस फिल्म के बाद वह जल्द ही फिल्म 'फतेह' में नजर आने वाले हैं। इसके अलावा वह तमिल फिल्म 'तमिलारासन' में भी काम कर रहे हैं।
Shahrukh Khan: डंकी के सेट से फिर वायरल हुए शाहरुख के कई वीडियो, सुपरमार्केट में दिखे किंग खान

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed