फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   shehnaaz gill emotional after seeing Pakistani fan cried video getting viral on social media

Shehnaaz Gill: 'मेरी बच्ची मिल गई', शहनाज से गले मिलकर रोई पाकिस्तानी फैन, मीडिया के सामने यूं लुटाया प्यार

Sun, 20 Nov 2022 08:22 PM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Sun, 20 Nov 2022 08:22 PM IST
सार

शहनाज गिल के नए वीडियो ने हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है। शहनाज अपनी पाकिस्तानी फैन से भी मिलीं। अभिनेत्री को देखकर महिला रोती दिखीं। 

विज्ञापन
shehnaaz gill emotional after seeing Pakistani fan cried video getting viral on social media
शहनाज गिल - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

इस साल फिल्मफेयर मिडिल ईस्ट अचीवर्स नाइट 2022 का अयोजन दुबई में हुआ, जिसमें बॉलीवुड के कई बड़े सितारे एक साथ नजर आए। इस इवेंट में शहनाज गिल भी पहुंचीं, जिन्हें भी इस अवॉर्ड नाइट में सम्मानित किया गया। शहनाज ने अपना अवॉर्ड सिद्धार्थ शुक्ला को डेडिकेट किया। इस अवॉर्ड नाइट से शहनाज गिल के कई वीडियो और तस्वीरें सामने आई हैं, जिसमें वह अपने फैंस से मिलती नजर आईं। लेकिन अभिनेत्री के नए वीडियो ने हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है। शहनाज यहां पर अपनी पाकिस्तानी फैन से भी मिलीं। अभिनेत्री को देखकर महिला रोती दिखीं।

विज्ञापन

शहनाज गिल का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में अभिनेत्री एक महिला से गले मिलती दिख रही हैं। वहीं, महिला को देखकर शहनाज भी भावुक हो जाती हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि शहनाज अपनी फैन को संभालती हुई दिख रही हैं। वह पहले महिला को शांत करवाती हैं और फिर उन्हें गले लगाती हैं। इस दौरान शहनाज की आंखें भी नम होती दिख रही हैं। वीडियो में महिला कहती दिख रही हैं, 'मुझे मेरी बच्ची मिल गई।'

विज्ञापन
विज्ञापन

शहनाज का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। फैंस अभिनेत्री की जमकर तारीफ कर रहे हैं। एक फैन ने लिखा, 'सरहदों के पार उसे जो प्यार मिलता है वह अवास्तविक है। हम सभी उसे हमारे परिवार का हिस्सा मानते हैं। भगवान आपको आशीर्वाद दे।' दूसरे यूजर ने लिखा, 'हर कोई शहनाज को प्यार करता है।' इनके अलावा और भी फैंस ने शहनाज की तारीफ की है। 

View this post on Instagram

A post shared by Bollywood Pap (@bollywoodpap)

विज्ञापन

बता दें कि अवॉर्ड नाइट में शहनाज गिल सिद्धार्थ शुक्ला को याद करती दिखी थीं। अभिनेत्री ने सिद्धार्थ के लिए कहा था, 'तू मेरा है और मेरा ही रहेगा, ठीक है।' शहनाज ने अपनी सक्सेस का क्रेडिट सिद्धार्थ को दिया। अवॉर्ड लेने के बाद अपनी स्पीच में शहनाज ने कहा, 'मैं ये अवॉर्ड अपनी फैमिली, अपनी फ्रैंड्स और अपनी टीम को बिल्कुल भी डेडिकेट नहीं करूंगी, क्योंकि ये मेरी मेहनत है। और तू मेरा है और मेरा ही रहेगा... ठीक है।'

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed