Annu Kapoor: ऑनलाइन ठगी का शिकार हुए अन्नू कपूर, बैंक कर्मचारी बन अभिनेता से लूटे इतने लाख रुपये
भारतीय फिल्मों के प्रसिद्ध अभिनेता अन्नू कपूर ऑनलाइन ठगी का शिकार हो गए हैं। हालांकि, पुलिस की समय पर की गई कार्रवाई की वजह से अभिनेता को उनकी ठगी गई राशि वापस मिल जाएगी।
विस्तार
भारतीय फिल्मों के दिग्गज कलाकार अन्नू कपूर वैसे तो अपनी अदाकारी की वजह से अक्सर चर्चाओं में बने रहते हैं। लेकिन आज उनके लाइमलाइट में आने की वजह थोड़ी निराशाजनक है। दरअसल, बॉलीवुड के गलियारों से खबर आई है कि पॉपुलर अभिनेता अन्नू कपूर ऑनलाइन ठगी का शिकार हो गए हैं।
भारतीय फिल्मों के प्रसिद्ध अभिनेता अन्नू कपूर करीब 4 लाख 36 हजार की ऑन ठगी का शिकार हो गए हैं। एक प्रमुख प्राइवेट बैंक का अधिकारी बन केवाईसी डीटेल्स को अपडेट करने के बहाने अन्नू कपूर को ठग लिया गया है। लेकिन पुलिस द्वारा समय पर की गई कार्रवाई की वजह से अभिनेता को उनकी ठगी गई राशि से 3 लाख 8 हजार रुपये वापस मिल जाएंगे। ऐसा हम नहीं एक पुलिस अधिकारी का कहना है।
Bigg Boss 16: आठ साल की उम्र में डेब्यू, आयुष्मान संग साझा की स्क्रीन, बनी सीजन 16 की हाईएस्ट पेड कंटेस्टेंट
ओशिवारा पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि 'अन्नू कपूर को गुरुवार को बैंक के कर्मचारी के रूप में एक व्यक्ति का फोन आया, जिसने कहा कि अभिनेता को अपने केवाईसी फॉर्म को अपडेट करने की जरूरत है। इसके बाद अभिनेता ने अपनी बैंक डिटेल्स और वन टाइम पासवर्ड यानी ओटीपी उसके साझा किया।' उन्होंने आगे कहा, 'कुछ समय बाद, फोन करने वाले ने अन्नू कपूर के अकाउंट से दो अन्य खातों में दो बार पैसे ट्रांसफर किए। किए गए इन ट्रांसफर्स में 4.36 लाख रुपये की ट्रांजैक्शन की गई। हालांकि, बैंक ने फोन कर तुरंत अभिनेता को इन ट्रांजेक्शन के बारे में सूचित किया और उन्हें यह भी बताया कि उनके खाते से छेड़छाड़ की गई थी।'
Bigg Boss 16: घरेलू हिंसा झेलने से लेकर बोल्ड फोटोशूट तक, जानें बिग बॉस में आने वाली इस अभिनेत्री के विवाद
बैंक से फोन आने के तुरंत बाद ही अन्नू कपूर ने बिना देर किए पुलिस से संपर्क किया और जिन बैंकों में पैसा ट्रांसफर किया गया था, उनसे भी संपर्क किया। पुलिस अधिकारी ने कहा, 'इन दोनों खातों को बैंकों ने फ्रीज कर दिया है और अभिनेता को 3.08 लाख रुपये वापस मिलेंगे। भारतीय दंड संहिता और सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम के प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया है। ऑनलाइन धोखाधड़ी करने वाले को पकड़ने के प्रयास जारी है।"
मृणाल ठाकुर से शादी और बेबी प्लानिंग को लेकर सवाल पूछते हैं लोग, बोलीं- इस उम्र में मेरा फोकस...