बिग बॉस सीजन 17 जैसे-जैसे आगे बढ़ रहा है, ये गेम और भी दिलचस्प होता जा रहा है। अभिषेक कुमार का जहां घरवालों से शुरू से लेकर अब तक झगड़ा देखने को मिल रहा है, तो वहीं दूसरी तरफ अंकिता लोखंडे और विक्की जैन के खिलाफ घरवालों ने मुहीम छेड़ दी है।
2 of 5
विक्की जैन-अंकिता लोखंडे
- फोटो : Twitter
हाल ही में खुद को बिग बॉस का मास्टरमाइंड समझने वाले विक्की जैन के बालों के कट को लेकर घर में बहुत बवाल मिला। कंटेस्टेंट्स ने बिग बॉस के मेकर्स के खिलाफ अपनी निराशा व्यक्त करते हुए कहा कि अंकिता और उनके पति विक्की को बिग बॉस 17 में स्पेशल ट्रीटमेंट मिल रहा है। अब हाल ही में विक्की जैन को लेकर उनके बिग बॉस के सबसे करीबी दोस्त ने उनके बालों को लेकर खुलासा किया है।
3 of 5
अंकिता लोखंडे, विक्की जैन
- फोटो : सोशल मीडिया
विक्की जैन को लेकर घरवाले आए दिन अपनी निराशा व्यक्त करते रहते हैं। उनका बॉसी बर्ताव कई सदस्यों को बिल्कुल भी रास नहीं आता है। जब घरवालों ने देखा कि उनके बाल और दाढ़ी एकदम सेट हैं, तो गुस्से से अरुण माशेट्टी और मनारा चोपड़ा तिलमिला उठे। हालांकि, इस बीच ही विक्की-अंकिता को बाहर से जानने वाले नील भट्ट ने उन्हें लेकर ऐसी बात कही, जिसे सुनकर हर कोई हैरान रह गया।
4 of 5
नील भट्ट
- फोटो : सोशल मीडिया
नील भट्ट ने विक्की का समर्थन करते हुए कहा, "उसको हेयरलाइन और बाल्डनेस का प्रॉब्लम है। उसको विग की जरूरत पड़ती है, इसलिए हर दो हफ्तों में वह उसे मेडिकल ग्लू से स्टिक करवाता है, उसने कॉन्ट्रैक्ट में लिखा था, इसलिए शायद उसको इसकी परमिशन है"।
5 of 5
अंकिता लोखंडे, विक्की जैन
- फोटो : insta
नील भट्ट की इस बात को सुनकर भले ही कई घरवाले शांत हो गए हों, लेकिन मनारा चोपड़ा का गुस्सा तब भी शांत नहीं हुआ। उन्होंने कहा, "ये बहुत ही अनफेयर है, अंकिता भी ट्रीटमेंट और हेयर स्पा करवा रही है। ये भेदभाव है, हमें ये समझ नहीं आता, ये क्या हो रहा है"।
यह भी पढ़ें: बिग बॉस 17 में आया नया मोड़, घर के एक सदस्य को अचानक जाना होगा बाहर