Anjali Arora: अंजलि अरोड़ा ने मुनव्वर फारूकी पर कसा तंज, बोलीं- जो इतना ज्ञान दे रहे हैं...
'बिग बॉस सीजन 17' के बीते एपिसोड में दो वाइल्डकार्ड एंट्री हुई है। समर्थ जुरेल और मनस्वी ममगई के आने से घर का माहौल थोड़ा बदल गया।
विस्तार
'बिग बॉस सीजन 17' के बीते एपिसोड में दो वाइल्डकार्ड एंट्री हुई है। समर्थ जुरेल और मनस्वी ममगई के आने से घर का माहौल थोड़ा बदल गया। ईशा मालवीय और अभिषेक कुमार की तो लाइफ में वक्त और जज्बात दोनों बदल गए। काफी गहमागहमी देखने को मिली। वहीं रविवार को टीवी एक्ट्रेस ईशा मालवीय के ब्वॉयफ्रेंड समर्थ जुरेल ने घर एंट्री मारी, जिसके बाद ये पूरे घर का माहौल ही बदल गया। समर्थ जुरेल के आने के बाद घर में काफी ड्रामा देखने को मिला।
अभिनेत्री अंजलि अरोड़ा ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक पोस्ट शेयर किया है, जो काफी वायरल हो रहा है। अंजलि ने लिखा, कभी कभी हम अपनी प्राइवेट लाइफ को एक्सपोज नहीं करना चाहते। प्राइवेट ही रखना चाहते हैं और अगर तुम्हें किसी के लिए कुछ किया है समर्थ तो ऐसे इंटरव्यू में जताना? और अभिषेक ये तो सोच लो कि आपके पेरेंट्स पर क्या बीत रही होगी। ईशा जो 19 साल की है, हर किसी को समय लगता है भाई। ये जो ईशा को इतना ज्ञान दे रहे हैं। (अगर आप मेरा मतलब जानते हो तो) दुनिया जानती है उसके खुद ने कितना सच बोला था।
अंजलि अरोड़ा ने इस पोस्ट से लोगों को दो चीजें साफ नजर आ रही हैं। पहला कि उन्होंने अभिषेक और ईशा का सपोर्ट किया है और दूसरी तरफ आखिरी में उन्होंने बिना नाम लिए मुनव्वर फारूकी पर तंज कस रहा है। फैंस का कहना है कि 'लॉक अप' शो में मुनव्वर ने अपनी गर्लफ्रेंड का सच नहीं बताया था और उनका नाम अंजलि से जोड़ा जा रहा था।