फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   anita advani opens up about rajesh khanna on bigg boss

अनीता ने खोले राजेश खन्ना से जुड़े कई राज

Fri, 20 Sep 2013 12:14 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Fri, 20 Sep 2013 12:14 PM IST
विज्ञापन
anita advani opens up about rajesh khanna on bigg boss
राजेश खन्ना के साथ लिव इन रिलेशनशिप में रहने वाली अनीता आडवाणी ने राजेश खन्ना को लेकर कई राज खोले हैं।
विज्ञापन


अनीता आडवाणी बिग बॉस के सबसे चर्चित और विवादास्पद मेहमानों में से एक हैं। उनके बिग बॉस में जाने से पहले ही ऐसी चर्चाएं थीं कि वह यहां पहुंचकर राजेश खन्ना के साथ अपनी निजी जिंदगी पर बात करेंगी।

ऐसा शुरू भी हो गया है। अनीता आडवाणी ने बिग बॉस के अपने साथियों से बात करते हुए कहा है कि राजेश्ा खन्ना के साथ उनके संबंध तब से थे जब उनकी जिंदगी में डिंपल कपाड़िया भी नहीं थीं।

विज्ञापन


अनीता ने कहा कि राजेश खन्ना उनसे प्यार करते थे। वे तो मुझसे शादी भी कर लेते। लेकिन दिक्कत यह थी कि उनका तलाक नहीं हुआ था।

अनीता आडवाणी ने बातों ही बातों में इस बात का संकेत दिया कि वह इस बारे में बात नहीं करना चाहतीं। उन्हें राजेश खन्ना से कोई शिकायत नहीं है।

अनीता अपनी बातचीत में डिंपल का नाम लेने से भी बच रही थीं। मालूम हो कि डिंपल से अलग रहने के बाद सुपरस्टार राजेश खन्ना लंबे समय तक अनीता आडवाणी के साथ रहते रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


राजेश खन्ना के न रहने के बाद उनकी संपत्ति को लेकर भी विवाद हुआ था। डिंपल और अनीता आडवाणी के बीच केस कोर्ट में चल भी रहा है।

अनीता आडवाणी ने राजेश खन्ना के दामाद अक्षय कुमार और उनकी पत्नी ट्विंकल खन्ना के खिलाफ घरेलू हिंसा अधिनियम के तहत मामला दर्ज कराया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed