फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Anirudh Singh And Sonia Mann Telugu Thriller Film Doctor Chakravarthy To Release Today In Theatres

आज आंध्र व तेलंगाना में रिलीज होगी यूपी पुलिस के इंस्पेक्टर की फिल्म 'डा. चक्रवर्ती'

Fri, 14 Jul 2017 08:43 AM IST
amarujala.com- Presented by: आकांक्षा सिंह
amarujala.com- Presented by: आकांक्षा सिंह Updated Fri, 14 Jul 2017 08:43 AM IST
विज्ञापन
Anirudh Singh And Sonia Mann Telugu Thriller Film Doctor Chakravarthy To Release Today In Theatres
अनिरुद्ध सिंह और सोनिया मान
यूपी पुलिस के जाबांज इंस्पेक्टर अनिरुद्ध साउथ में धमाकेदार शुरुआत अपनी फिल्म 'डॉक्टर चक्रवर्ती' से करेंगे। तेलुगू फिल्म इंडस्ट्री में अपनी एक विशेष जगह बनाने वाले निर्देशक शेखर सूरी के निर्देशन में निर्मित एक और थ्रिलर तेलुगू फिल्म 'डा. चक्रवर्ती ' के निर्देशक शेखर सूरी, अभिनेता व 'गन्स ऑफ बनारस' के फेम अनिरुद्ध सिंह और अभिनेत्री सोनिया मान फिल्म के प्रमोशन के संदर्भ में इन दिनों घूम रहें।
विज्ञापन


अभिनेता अनिरुद्ध सिंह का निर्देशक शेखर सूरी के साथ यह दूसरी फिल्म है। इससे पहले उन्होंने 'गन्स ऑफ बनारस' में काम किया था। अभिनेत्री सोनिया मान की यह दूसरी तेलुगू फिल्म है।
विज्ञापन


इससे पहले उन्होंने तेलुगू फिल्म 'ढी अंटे ढी' में बतौर अभिनेत्री के रूप में काम किया है। सोनिया मान फिलहाल बॉलीवुड अभिनेता ऋतिक रोशन के साथ मराठी फिल्म 'हृदयांतर' में काम कर रही हैं। इससे पहले म्यूजिक एल्बम, पांच पंजाबी फिल्म, एक मलयालम फिल्म में काम कर चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन




तेलुगू फिल्म 'डॉ. चक्रवर्ती' आज रिलीज होने जा रही है। आपको बता दे कि शेखर सूरी इससे पहले 'अदृष्टम', 'ए फिल्म बाई अरविंद', 'थ्री' और 'अरविंद-2' जैसी सफल फिल्मों का निर्देशन कर चुके हैं। वहीं अनिरुद्ध के फिल्म को लेकर यूपी में और पुलिस महकमे में बहुत उत्साह हैं।

मारधाड़ और कमर्शियल फिल्मों से हटकर दर्शकों को कुछ नया सोचने को मजबूर करने में माहिर शेखर सूरी का कहना है कि उनकी यह नई फिल्म अन्य फिल्मों से बिलकुल अलग है। उनकी नजर में फिल्म की सफलता उसकी कहानी और उसे पेश करने के तौर-तरीकों पर निर्भर करती है। वहीं अनिरुद्ध भी इस फिल्म को अपने करियर की ब्लॉकबस्टर मान रहे हैं। अनिरुद्ध इलाहाबाद यूनिवर्सिटी से पढ़े हैं और पीसीबी होस्टल के अंतवासी रहे हैं, इस समय वो इलाहाबाद क्राइम ब्रांच में नियुक्त हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed