फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Animal villain Bobby Deol surrounded by Fans As He Visits Mumbai Theatre To Feel Audience for Ranbir Kapoor

Bobby Deol: 'एनिमल' का बज देखने थिएटर पहुंचे बॉबी देओल, वायरल तस्वीरों में दर्शकों से घिरे नजर आए अभिनेता

Sun, 03 Dec 2023 08:10 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Sun, 03 Dec 2023 08:10 PM IST
सार

बॉबी देओल को 'एनिमल' में उनकी अदाकारी के लिए दर्शकों से जबर्दस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है। फैंस से मिले प्यार को देखकर बॉबी देओल इन दिनों सातवें आसमान पर हैं।

विज्ञापन
Animal villain Bobby Deol surrounded by Fans As He Visits Mumbai Theatre To Feel Audience for Ranbir Kapoor
बॉबी देओल - फोटो : social media

विस्तार

इन दिनों सिर्फ और सिर्फ 'एनिमल' का जलवा देखने को मिल रहा है। दर्शकों की जुबान से लेकर बॉक्स ऑफिस के आंकड़ों तक संदीप रेड्डी वांगा की फिल्म सभी जगह छाई हुई है। फिल्म को मिल रहे प्यार का आलम यह है कि रणबीर कपूर की 'एनिमल' ने शाहरुख खान की 'जवान' और 'पठान' को पहले और दूसरे दिन की कमाई के आंकड़ों में पीछे छोड़ दिया है। 'एनिमल' की कहानी से लेकर इसमें रणबीर कपूर की अदाकारी तक सभी की जमकर तारीफ हो रही है। लेकिन जितनी तारीफ रणबीर कपूर की हो रही है उतनी ही फिल्म में विलेन बन अभिनेता को टक्कर देने वाले बॉबी देओल की भी हो रही है। ऐसे में उनको देखकर फैंस का पागलों की तरह चिल्लाना बनता है और यह हाल ही में तब देखने को मिला जब वह 'एनिमल' का बज देखने के लिए थिएटर में पहुंचे। 

विज्ञापन

फैंस से घिरे नजर आए बॉबी देओल
बॉबी देओल को 'एनिमल' में उनकी अदाकारी के लिए दर्शकों से जबर्दस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है। फैंस से मिले प्यार को देखकर बॉबी देओल इन दिनों सातवें आसमान पर हैं। जहां भी पैपराजी और फैंस को बॉबी देओल नजर आते हैं वे सभी उन पर प्यार लुटाना शुरू कर देते हैं। इस बीच बॉबी देओल को शहर में एक थिएटर के बाहर देखा गया और फैंस ने उन्हें घेर लिया। इस दौरान की तस्वीरें तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। तस्वीरों में हम बॉबी देओल को जींस के साथ सफेद रंग की टी-शर्ट पहने हुए देखा जा सकता है। वह फैंस की ओर हाथ हिलाते और कैमरे के लिए पोज देते नजर आ रहे हैं। अभिनेता तस्वीरों में थोड़े भावुक भी नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन

Ram Charan: मैसूर के चामुंडेश्वरी मंदिर पहुंचे राम चरण, दर्शन के बाद फैंस के साथ अभिनेता ने क्लिक की तस्वीरें
विज्ञापन
विज्ञापन


बॉबी ने प्यार के लिए जताया आभार
बॉबी देओल ने अपने इंस्टाग्राम पर एक फिल्म थिएटर में फर्श पर बैठे हुए अपनी एक तस्वीर साझा की थी, जिसमें दर्शक पूरे ध्यान से फिल्म देख रहे थे। एक अन्य फोटो में अभिनेता मीडिया कर्मियों के साथ पोज देते नजर आए थे। बॉबी ने तस्वीरें साझा करते हुए लिखा था, 'मुझे मिलने वाले सभी प्यार और सराहना के लिए आभारी हूं। एनिमल, आज ही फिल्म देखने जाओ।'
Harnaaz-Veer Pahariya: वीर-हरनाज ने डेटिंग की अफवाहों पर लगाई मुहर? मिस यूनिवर्स के कमेंट ने बढ़ाई हलचल

'एनिमल' की ताबड़तोड़ कमाई जारी
संदीप रेड्डी वांगा के निर्देशन में बनी 'एनिमल' की कहानी की बात करें तो फिल्म में रणबीर कपूर, रश्मिका मंदाना, अनिल कपूर, बॉबी देओल, तृप्ति डिमरी के साथ ही कई अन्य कलाकार मुख्य भूमिकाओं में हैं। 1 दिसंबर को रिलीज हुई इस फिल्म ने तीन दिन के अंदर-अंदर बॉक्स ऑफिस पर 187.15 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है। फिल्म भारत समेत दुनिया भर के बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई कर रही है।
Manoj Bajpayee: एनिमल की रिलीज के बीच कबीर सिंह पर मनोज बाजपेयी का बयान वायरल, जानें फिल्म पर क्या बोले एक्टर

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed