Animal: आखिर क्यों बदली 'एनिमल' की रिलीज डेट? डायरेक्टर संदीप रेड्डी वांगा ने खुद किया खुलासा
रणबीर कपूर की फिल्म 'एनिमल' की रिलीज डेट बदल चुकी है। वहीं, इसके पीछे की असली वजह का खुलासा खुद इसके डायरेक्टर संदीप रेड्डी वांगा ने किया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हाल ही में रणबीर कपूर की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'एनिमल' का इंतजार कर रहे फैंस को तगड़ा झटका लगा है। फिल्म की रिलीज डेट आगे खिसका दी गई है, और अब यह 1 दिसंबर, 2023 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। यह नई तारीख अपने साथ उच्चतम क्षमता का सिनेमाई अनुभव प्रदान करने का वादा करती है। वहीं, अब इसकी रिलीज डेट आगे बढ़ाए जाने पर खुद डायरेक्टर संदीप रेड्डी वांगा ने चुप्पी तोड़ते हुए बड़ा खुलासा किया है।
क्यों बदली 'एनिमल' की रिलीज डेट?
'एनिमल' की रिलीज डेट आगे बढ़ाए जाने पर यह रिपोर्ट भी सामने आई थी कि मेकर्स 'गदर 2' और 'ओएमजी 2' से क्लैश से डर गए हैं, और इसलिए इसे आगे खिसका रहे हैं। हालांकि, फिल्म को पोस्टपोन करने की असली वजह का खुलासा अब खुद संदीप रेड्डी वांगा ने कर दिया है। संदीप ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो पोस्ट कर रिलीज डेट में बदलाव का कारण बताया है।
Moushumi Chatterjee: जब मौसमी को इस हालत में देख हंसने लगे थे अमिताभ बच्चन, अभिनेत्री ने बताया मजेदार किस्सा
View this post on Instagram
संदीप रेड्डी वांगा का खुलासा
वीडियो में संदीप रेड्डी वांगा कह रहे हैं कि फिल्म की रिलीज डेट पोस्ट प्रोडक्शन और क्वालिटी को मद्देनजर रखते हुए बदली गई है। संदीप ने कहा, 'सबको नमस्कार, मैं फिल्म एनिमल का डायरेक्टर संदीप रेड्डी वांगा हूं। मैं इस वीडियो को दो कारणों से बना रहा हूं। पहला कारण कि क्यों हम लोग फिल्म को 11 अगस्त को रिलीज नहीं कर रहे हैं, और दूसरा यह कि इसकी नई रिलीज डेट।'
Seema Pahwa: सीमा पाहवा ने नसीरुद्दीन शाह को बताया अपना 'गुरु', खास पोस्ट के साथ जताया आभार
बेशुमार प्यार के लिए जताया आभार
संदीप रेड्डी वांगा ने आगे कहा, 'फिल्म को 11 अगस्त को हम लोग इसकी क्वालिटी के चलते रिलीज नहीं कर पा रहे हैं। मैं आपको पोस्ट-प्रोडक्शन के काम के बारे में नहीं समझाऊंगा, क्योंकि यह आपको बोर करेगा। मैं आपको एक उदाहरण देकर समझाता हूं। हमारी फिल्म में सात गाने पांच भाषाओं में है, इस तरह कुछ 35 गाने बनते हैं। इन 35 गानों को सेट करने में समय लगेगा। इसके अलावा प्री-टीजर को बेशुमार प्यार देने के लिए धन्यवाद। मैं चाहता हूं कि जब फिल्म रिलीज हो तो आपको यह हिंदी का डब वर्जन न लगे, मैं चाहता हूं कि भाषा बिल्कुल ठीक हो। वहीं, इसकी नई रिलीज डेट हमनें 1 दिसंबर, 2023 तय की है।'