फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Animal new song jamal kudu released bobby deol anthem goes viral on internet

Bobby Deol: 'एनिमल' से बॉबी देओल का नया गाना 'जमाल कुडू' जारी, चाहने वाले बोले- 'वाईब है वाईब...'

Wed, 06 Dec 2023 05:21 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Wed, 06 Dec 2023 05:21 PM IST
विज्ञापन
Animal new song jamal kudu released bobby deol anthem goes viral on internet
बॉबी देओल - फोटो : सोशल मीडिया

किसी फिल्म के लीड अभिनेता-अभिनेत्री की तुलना में कम स्क्रीन टाइम के बावजूद कोई सहायक किरदार दर्शकों पर अपना जादू चला पाने में कम ही बार कामयाब हो पाते हैं। लेकिन, हाल ही में आई फिल्म 'एनिमल' इस मामले में एक नया उदाहरण पेश करती है। रणबीर कपूर और रश्मिका मंदाना इस फिल्म में प्रमुख किरदार में नजर आए हैं। वहीं, बॉबी देओल फिल्म में सपोर्टिंग रोल में दिखे हैं। बेशक उनकी भूमिका छोटी है, लेकिन दर्शकों का उन्हें बेशुमार प्यार मिल रहा है।

विज्ञापन

TMKOC: 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' को मिली नई मिसेज सोढ़ी, मोनाज मेवावाला ने जेनिफर मिस्त्री को किया रिप्लेस
विज्ञापन


रिलीज हुआ बॉबी का एंट्री सॉन्ग
एनिमल फिल्म में बॉबी देओल के किरदार का नाम अबरार है। फिल्म में जब अबरार के किरदार की एंट्री होती है तब एक गाने का मुखड़ा प्ले होता है, 'जमाल कुडू'। जब से फिल्म एनिमल रिलीज हुई है, तब से बॉबी देओल को चाहने वालों में इस गाने को लेकर एक अलग लेवल का उत्साह बना हुआ था। लोग जानना चाहते थे कि आखिर ये पूरा गाना कैसा है ? लेकिन फिल्म में इस पूरे गाने को फिल्म के साथ रिलीज नहीं किया गया था। दर्शक अलग-अलग सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर बॉबी देओल से इस गाने के बारे में पूछ रहे थे। और आज ये पूरा गाना रिलीज हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

Childrens TV Crisis: बच्चों के टीवी संकट को देखते हुए CMF करेगा शिखर सम्मेलन, नेटफ्लिक्स-यूट्यूब होंगे शामिल

फैंस में जबर्दस्त उत्साह
'एनिमल' के मेकर्स ने जब आज 'जमाल कुडू' गाने के ऑडियो को रिलीज किया तो लॉर्ड बॉबी के फैंस में उत्साह की लहर दौड़ गई है। गाने का ऑडियो सभी सोशल मिडिया साइट पर वायरल हो रहा है। बॉबी देओल को चाहने वाले उस गाने पर रील्स बना कर पोस्ट कर रहे हैं। 'जमाल कुडू' ऑलरेडी यूथ ऑडियंस में 'वाईब' करने लगा है। 
Trailer Launch: द फ्रीलांसर के प्रेस कॉन्फ्रेंस में हुए दिलचस्प खुलासे, जानें कब और कहां देख सकेंगे सीरीज?

बॉबी देओल ने साझा की खुशी
उधर अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से बॉबी देओल ने 'जमाल कुडू' गाने के ऑडियो के साथ एक मोशन पोस्टर शेयर किया है। इसमें वे अपने सिर पर एक ग्लास लिए बैठे दिख रहे हैं। साथ ही साथ उन्होंने फोटो के कैप्शन में लिखा है, 'इस गाने पर इतना प्यार लुटाने के लिए शुक्रिया। आपने कहा और हमने सुना, आज आप सबके लिए इस गाने को रिलीज कर रहे हैं'। आपको बता दें कि 'जमाल कुडू' हिंदी नहीं, बल्कि ईरानी गाना है। एनिमल में इसे हर्षवर्धन ने कंपोज किया है।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Bobby Deol (@iambobbydeol)

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed