फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Childrens TV In Crisis Netflix YouTube and Others To Be Summoned by CMF To Summit Exploring In The UK

Childrens TV Crisis: बच्चों के टीवी संकट को देखते हुए CMF करेगा शिखर सम्मेलन, नेटफ्लिक्स-यूट्यूब होंगे शामिल

Wed, 06 Dec 2023 04:52 PM IST
आकांक्षा गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आकांक्षा गुप्ता Updated Wed, 06 Dec 2023 04:52 PM IST
सार

हिडाल्गो ने सितंबर में इस मुद्दे पर बात की थी। उन्होंने इसे लेकर पूरे यूके क्षेत्र से सरकार से मदद मांगने का आग्रह किया था। चिल्ड्स और उनकी टीम ने कई सप्ताह पहले संपन्न हुई नौ घंटे की परामर्श बैठकों के बाद ब्रीफिंग दस्तावेज भी भेजे थे।

विज्ञापन
Childrens TV In Crisis Netflix YouTube and Others To Be Summoned by CMF To Summit Exploring In The UK
बच्चों के टीवी कंटेट - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

यूके में बच्चों से जुड़े टीवी कंटेंट की कमी को देखते हुए वहां एक शिखर सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है। बच्चों से जुड़ी टीवी सामग्री की कमी को दूर करने और इससे जुड़ी फंडिंग सबंधी विषयों पर चर्चा के लिए नेटफ्लिक्स, यूट्यूब जैसी दिग्गज कंपनियों को इस सम्मेलन में शामिल होने को कहा गया है।इसमें अगस्त से अक्तूबर तक सभी प्रमुख प्रसारकों और निर्माताओं के साथ एक परामर्श बैठक होगी। चिल्ड्रेन्स मीडिया फाउंडेशन (सीएमएफ) इस शिखर सम्मेलन की तैयारी कर रहा है। 

विज्ञापन


सम्मेलन में इन मुद्दों पर होगा विचार

सीएमएफ बॉस और शिखर सम्मेलन के आयोजक ग्रेग चिल्ड्रंस के मुताबिक, 'कड़ी प्रतिस्पर्धा, टीवी प्रसारण के लिए युवा दर्शकों को आकर्षित करने में कठिनाइयां आने और इसके अवसर में कमी देखने को मिल रही है। उन्होंने कहा कि परामर्श बैठकों में शामिल लोग इसे लेकर काफी उत्साहित थे, लेकिन अपने अनुमानों में काफी कमजोर थे। सीएमएफ बॉस और बीबीसी चिल्ड्रेन के बॉस पेट्रीसिया हिडाल्गो अगले साल की शुरुआत में शिखर सम्मेलन में इसका समाधान निकालने का प्रयास करेंगे। सम्मेलन में शामिल सभी लोगों के साथ बच्चों से जुड़े कंटेट में कमी को दूर करने का प्रयास किया जाएगा। 

विज्ञापन


एयरपोर्ट पर स्टाइलिश अंदाज में स्पॉट हुईं दीपिका!

विज्ञापन
विज्ञापन

बच्चों से जुड़ी संस्थाएं भी होगीं शामिल
स्ट्रीमर्स और यूट्यूब के साथ-साथ-साथ बच्चों की वकालत करने वाली संस्थाओं को भी इसमें शामिल होने के लिए आमंत्रित किया जाएगा। ग्रेग चिल्ड्रंस ने कहा, 'अगर बच्चे अब खुद को स्क्रीन पर नहीं देख पाएंगे तो उन्हें समाज में अपनी जगह के बारे में पता नहीं चलेगा। अगर एक पूरी पीढ़ी लीनियर मीडिया के साथ बिल्कुल भी समय नहीं बिताती है और सार्वजनिक सेवा सामग्री को नहीं ढूंढ पाती है, तो इससे उनके भविष्य पर भी असर पड़ेगा। इसलिए हम हर विकल्प पर गौर करेंगे। हमारे लिए यह फंडिंग खोजने का मुद्दा है। साथ ही यूट्यूब जैसे प्लेटफार्मों के साथ ब्रॉडकास्टिंग से जुड़े मुद्दों पर पुनर्विचार करने की आवश्यकता है। 


Sunny Deol: नशे में धुत वायरल वीडियो पर सनी देओल ने तोड़ी चुप्पी, खुद बताई पूरी सच्चाई

हिडाल्गो ने सितंबर में उठाया था मुद्दा

हिडाल्गो ने सितंबर में इस मुद्दे पर बात की थी। उन्होंने इसे लेकर पूरे यूके क्षेत्र से सरकार से मदद मांगने का आग्रह किया था। हिडाल्गो ने कहा था, यह सिर्फ एक सहायता के लिए नहीं बल्कि इसलिए कि परिवर्तन इतने गहरे सामाजिक स्तर पर हो रहा है और कोई भी समाधान सरकार के बिना संभव नहीं है।' वहीं, सीएमएफ राजनेताओं को भी अपनी ओर कर रहा है। चिल्ड्रंस और उनकी टीम ने कई सप्ताह पहले संपन्न हुई नौ घंटे की परामर्श बैठकों के बाद ब्रीफिंग दस्तावेज भी भेजे थे। डेबोनायर ने पिछले महीने के अंत में एक संसदीय बहस में इस मुद्दे पर बात की थी, जिसमें लेबर पार्टी के पूर्व नेता जेरेमी कॉर्बिन भी शामिल थे। 

बीबीसी जल्द बंद करेगा सीबीबीसी

उन्होंने कहा था कि बच्चों का टीवी कंटेट गायब होता जा रहा है। उन्होंने इसे लेकर डिज्नी प्लस और यूट्यूब जैसे अंतर्राष्ट्रीय मीडिया प्लेटफार्मों से बात करने का आग्रह किया था। बता दें कि बीबीसी जल्द सीबीबीसी को बंद कर देगा। मगर चिल्ड्स ने दावा किया कि आईप्लेयर जैसे ब्रॉडकास्टर वीओडी प्लेटफॉर्म पर युवा दर्शकों की गिरावट की भरपाई नहीं कर रहे हैं। 

वेस्टर्न ड्रेस में नेहा मलिक ने फ्लॉन्ट किया कर्वी फिगर

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed