फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Animal Actress Saloni Batra Reet who play Ranbir Kapoor Sister feel lucky to work with Booby Deol Anil Kapoor

Saloni Batra: 'एनिमल की बहन' बन खुशी से झूमीं सलोनी बत्रा, अभिनेत्री बोलीं- रंग लाई वर्षों की मेहनत

Tue, 12 Dec 2023 09:38 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Tue, 12 Dec 2023 09:38 PM IST
सार

अभिनेत्री सलोनी बत्रा संदीप रेड्डी वांगा निर्देशित फिल्म 'एनिमल' में रणबीर कपूर की बहन रीत का किरदार निभा रही हैं। फिल्म के बाकी सभी कलाकारों के साथ ही सलोनी भी इन दिनों इसकी सक्सेस को एंजॉय कर रही हैं।

विज्ञापन
Animal Actress Saloni Batra Reet who play Ranbir Kapoor Sister feel lucky to work with Booby Deol Anil Kapoor
रणबीर कपूर, सलोनी बत्रा - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

विस्तार

संदीप रेड्डी वांगा निर्देशित फिल्म 'एनिमल' का जलवा बॉक्स ऑफिस के साथ-साथ लोगों के दिलों-दिमाग पर भी देखने को मिल रहा है। फिल्म में रणबीर कपूर, बॉबी देओल, रश्मिका मंदाना और तृप्ति डिमरी के अभिनय ने लोगों को इस कदर प्रभावित किया है कि सभी तालियां बजाने को मजबूर हो गए हैं। हालांकि, यह 'एनिमल' को ब्लॉकबस्टर बनाने का जितना श्रेय इन सभी सितारों को जाता है उतना ही फिल्म के सहायक किरदारों को भी दिया जाता है। इन्हीं कलाकारों में से हैं अभिनेत्री सलोनी बत्रा, जिन्होंने 'एनिमल' में रणबीर कपूर की बहन का किरदार निभाया है। एक खास बातचीत में सलोनी ने फिल्म में उनके किरदार को मिल रहे प्यार और सभी सितारों के साथ काम करने के अपने अनुभव के बारे में खुलकर बातचीत की। चलिए जानते हैं क्या बोलीं सलोनी...

विज्ञापन

 

Animal Actress Saloni Batra Reet who play Ranbir Kapoor Sister feel lucky to work with Booby Deol Anil Kapoor
सलोनी बत्रा - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

अभिनेत्री सलोनी बत्रा संदीप रेड्डी वांगा निर्देशित फिल्म 'एनिमल' में रणबीर कपूर की बहन रीत का किरदार निभा रही हैं। फिल्म के बाकी सभी कलाकारों के साथ ही सलोनी भी इन दिनों इसकी सक्सेस को एंजॉय कर रही हैं। यह हम नहीं बल्कि उनके द्वारा हाल ही में इंटरव्यू कही बातों से पता लग रहा है। जब सलोनी से पूछा गया कि उन्हें 'एनिमल की बहन' बनकर कैसा लगा रहा है? तो इस पर सलोनी ने लंबी सी मुस्कान के साथ जवाब दिया कि, 'मैं जनता द्वारा दिए जा रहे प्यार के लिए उनकी शुक्रगुजार हूं। मैं बहुत लकी हूं कि मुझे रीत का किरदार निभाने का मौका मिला। इस फिल्म में मुझे पहचान ही नहीं बल्कि इंडस्ट्री के दिग्गजों के साथ काम करने का भी मौका दिया।' अभिनेत्री ने बताया कि वह बेहद खुश हैं कि लोग उन्हें आज के समय में 'एनिमल की बहन' के नाम से जानते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

Animal Actress Saloni Batra Reet who play Ranbir Kapoor Sister feel lucky to work with Booby Deol Anil Kapoor
सलोनी बत्रा - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

सलोनी ने इंटरव्यू में उस समय को भी याद किया जब उन्हें यह फिल्म ऑफर की गई थी और कहा, 'मुझे जब यह फिल्म ऑफर हुई तो मुझे लगा मेरी इतने वर्षों की मेहनत रंग ला रही है। मेरे सपने जो मैंने एक अभिनेत्री के रूप में देखे थे यह वह सीढ़ी है, जिससे उनके पूरे होने की शुरुआत होगी। इस बात को सोचकर मैं खुश हो गई थी, लेकिन जब मुझे पता लगा कि मैं इतने सारे सुपरस्टार्स के साथ स्क्रीन शेयर करने वाली हूं तो मैं थोड़ा नर्वस हो गई थी। लेकिन संदीप सर का प्रॉसेस बहुत अच्छा था और उन्होंने हर चीज को बहुत ही अच्छे से हैंडल किया। सेट पर सभी का बर्ताव बिल्कुल सामान्य था किसी ने भी हमें जूनियर एक्टर्स की तरह ट्रीट नहीं किया।'

विज्ञापन

Animal Actress Saloni Batra Reet who play Ranbir Kapoor Sister feel lucky to work with Booby Deol Anil Kapoor
सलोनी बत्रा - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
इस साक्षात्कार में सलोनी ने फिल्म को मिल रही आलोचनाओं पर भी प्रतिक्रिया दी और फिल्म का बचाव करते हुए कहा, 'लोगों को अपनी राय रखने का पूरा हक है क्योंकि भारत एक स्वतंत्र देश है। यह कहानी एक ऐसे लड़के की है जो अपने पिता के प्यार के लिए तरसा है। उसका किरदार ही संदीप सर ने उस तरह का बनाया है। फिल्म को पहले से ही ए सर्टिफिकेट भी मिला है और इसका जॉनर भी एक्शन है, जिसे देखकर लोगों को मजा भी आ रहा है। हम कलाकारों ने सिर्फ अपना 100 प्रतिशत देकर उसे पर्दे पर उतारा है। दर्शकों को कहानी को कहानी की तरह देखना चाहिए और बाकी अपनी सभी की राय होती है।'
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed