Rashmika Mandanna: मुंबई एयरपोर्ट पर भीड़ के बीच फंसीं रश्मिका मंदाना, बॉडीगॉर्ड की मदद से निकलीं बाहर
हवाई अड्डे से बाहर निकलते ही वह कई प्रशंसकों से घिर गईं, जो उनके साथ सेल्फी लेने की कोशिश कर रहे थे। हालांकि, रश्मिका ने हामी भरी और कुछ तस्वीरें लीं, लेकिन देखते ही देखते भीड़ बढ़ती चली गई।
विस्तार
नेशनल क्रश के नाम से मशहूर रश्मिका मंदाना की फैन फॉलोइंग साउथ के देश के कोने-कोन में है। यही वजह है कि जब वह मुंबई में उतरीं तो भीड़ ने उन्हें घेर लिया। लंबे समय के बाद अभिनेत्री को शहर में देखकर फैंस समेत पैपराजी उत्साहित हो उठे और उन्होंने अभिनेत्री का जोरदार स्वागत किया।
Sanya: 'आज दोनों जिस मुकाम पर हैं अपने काम को लेकर हैं', सान्या ने बताया शाहरुख-आमिर की सफलता का राज
हवाई अड्डे से बाहर निकलते ही वह कई प्रशंसकों से घिर गईं, जो उनके साथ सेल्फी लेने की कोशिश कर रहे थे। हालांकि, रश्मिका ने हामी भरी और कुछ तस्वीरें लीं, लेकिन देखते ही देखते भीड़ बढ़ती चली गई और वह थोड़ी असहज महसूस करने लगीं। सौभाग्य से, उनका अंगरक्षक उनके आसपास मौजूद था, जिसकी मदद से वह इस भीड़ से बाहर निकलने में सफल रहीं। मुंबई पहुंची रश्मिका को डेनिम पैंट के साथ पीले रंग का कुर्ता पहने देखा गया। इस दौरान उन्होंने चश्मा भी पहन रखा था।
Citadel: सर्बिया में 'सिटाडेल' की शूटिंग के दौरान सामंथा ने किया यह काम, वरुण धवन भी हौसला बढ़ाते आए नजर
वर्क फ्रंट की बात करें तो रश्मिका इन दिनों अपने काम में काफी बिजी चल रही हैं। अभिनेत्री के पास इस समय कई प्रोजेक्ट हैं। वह वर्तमान में दे 'रेनबो' के लिए शूटिंग कर रही हैं। फिल्म में शुरुआत में सामंथा रुथ प्रभु थीं। हालांकि, अभिनेत्री को किसी कारण से पीछे हटना पड़ा और रश्मिका ने उनकी जगह ली। अभिनेत्री 'एनिमल' में भी जल्द नजर आने वाली हैं। संदीप रेड्डी वांगा द्वारा निर्देशित इस फिल्म में वह रणबीर कपूर के अपोजिट दिखेंगी। इसे 11 अगस्त को रिलीज रिलीज करने की तैयारी है। इसके अलावा उनके पास पुष्पा: द रूल भी है।
Animal: 'एनिमल' का प्री-टीजर हुआ रिलीज, रणबीर कपूर का खूंखार अंदाज देख दहल जाएगा दिल