फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Ranbir kapoor Sandeep reddy Vanga Film Animal Pre Teaser Released

Animal: 'एनिमल' का प्री-टीजर हुआ रिलीज, रणबीर कपूर का खूंखार अंदाज देख दहल जाएगा दिल

Sun, 11 Jun 2023 11:50 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Sun, 11 Jun 2023 11:50 AM IST
सार

यह छोटा सा प्री-टीजर वाकई हैरान कर देने वाला है। इसमें रणबीर कपूर काफी ज्यादा खूंखार नजर आए हैं। वीडियो में उन्हें एक झुंड के साथ लड़ाई करते देखा जा सकता है। 

विज्ञापन
Ranbir kapoor Sandeep reddy Vanga Film  Animal Pre Teaser Released
एनिमल - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

विस्तार

बॉलीवुड स्टार रणबीर कपूर की फिल्म 'एनिमल' का लोगों को बेसब्री से इंतजार है। जब से फिल्म की घोषणा हुई है तभी से फैंस इससे जुड़े हर अपडेट के लिए  बेकरार रहते हैं। फैंस की इस उत्सुकता को देखते हुए मेकर्स ने प्रशंसकों को एक बड़ा तोहफा दिया है। इस फिल्म का प्री- टीजर रविवार को जारी कर दिया गया। 

विज्ञापन

Sidhu Moose Wala: इलेक्ट्रिकल इंजीनियर शुभदीप से ऐसे बने थे गायक सिद्धू मूसेवाला, आज भी कायम है गानों का जलवा

विज्ञापन

रणबीर का दिखा खूंखार अंदाज

यह छोटा सा प्री-टीजर वाकई हैरान कर देने वाला है। इसमें रणबीर कपूर काफी ज्यादा खूंखार नजर आए हैं। वीडियो में उन्हें एक झुंड के साथ लड़ाई करते देखा जा सकता है। अभिनेता इसमें नकाबपोशों को बुरी तरह मारते दिख रहे हैं। इस क्लिप में ध्यान देने वाली सबसे जरूरी चीज इसकी सिनेमैटोग्राफी है। इसके छायांकन से पता चल रहा है कि फिल्म काफी ज्यादा पेचीदा होने वाली है। 
Hansika Motwani: हंसिका को इस वजह से कपड़े नहीं देते थे डिजाइनर्स, कहा- अब वह खुद सामने से आते हैं

विज्ञापन

इस दिन रिलीज होगी फिल्म

यूट्यूब पर रिलीज किए गए इस टीजर को महज कुछ ही मिनटों में लाखों व्यूज मिल चुके हैं। फिल्म में रणबीर कपूर मुख्य भूमिका में हैं। इसके अलावा उनके साथ रश्मिका मंदाना, अनिल कपूर और बॉबी देओल भी नजर आने वाले हैं। इसे को 11 अगस्त को हिंदी, तमिल, तेलुगू, मलयालम और कन्नड़ भाषा में रिलीज किया जाएगा। 
Sonakshi Sinha: सोनाक्षी को ऑफर हुई थी परवीन बाबी की बायोपिक, इस वजह से कर दिया इनकार

विज्ञापन

हिट फिल्मों के लिए मशहूर हैं संदीप

इस फिल्म का निर्देशन संदीप रेड्डी वांगा ने किया है। उन्हें सुपरहिट फिल्मों के लिए जाना जाता है। इससे पहले वह 'कबीर सिंह' और 'अर्जुन रेड्डी' जैसी  फिल्में बना चुके हैं। कबीर सिंह के बाद संदीप की यह दूसरी हिंदी फिल्म है। शाहिद कपूर अभिनीत इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर जमकर कमाई की थी। फिल्म ने टिकट खिड़की पर 278 करोड़ से अधिक का कारोबार किया था।
Mangal Dhillon: अभिनेता मंगल ढिल्लों का निधन, यशपाल शर्मा ने सोशल मीडिया पर दी जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed