Anil Kapoor: 'गर्व और खुशी का स्रोत हैं', अनिल कपूर ने बेटी रिया को दी शादी की सालगिरह की बधाई; लिखा भावुक नोट
Rhea Kapoor Karan Boolani Happy Anniversary: बॉलीवुड एक्टर अनिल कपूर ने आज अपनी बेटी रिया कपूर और अपने दामाद करण को शादी की सालगिरह की बधाई दी है। अनिल ने बेटी और दामाद के लिए एक भावुक नोट भी लिखा है
विस्तार
अनिल कपूर ने इंस्टाग्राम पर अपनी बेटी रिया कपूर और दामाद करण बूलानी को शादी की सालगिरह की बधाई दी। उन्होंने लिखा, 'चार साल हंसी, प्यार, परिवार और दोस्तों के साथ बिताए हैं। आप दोनों आज की दुनिया में एक खास जोड़ी हैं और आपका रिश्ता हमारे लिए बहुत कीमती है। आप दोनों के लिए और आपके खूबसूरत जीवन के लिए, जो हमारे परिवार के लिए गर्व और खुशी का कारण है, ढेर सारी शुभकामनाएं।'
फैंस ने भी रिया और करण को शादी की सालगिरह की बधाई दी है। एक फैन ने लिखा, 'आप दोनों को शादी की सालगिरह की हार्दिक शुभकामनाएं', एक और फैन ने लिखा, 'ईश्वर आपको भरपूर आशीर्वाद दें', एक और फैन ने लिखा, 'इस प्यारे और प्यारे जोड़े को शादी की सालगिरह की हार्दिक शुभकामनाएं, ईश्वर आप दोनों को जीवन में ढेर सारी खुशियां और साथ प्रदान करे।', एक और फैन ने लिखा, 'शादी की सालगिरह मुबारक', एक और फैन ने लिखा, 'मेरी पसंदीदा जोड़ी।'
मीडिया रिपोरर्ट्स के अनुसार, रिया कपूर और करण बूलानी ने 14 अगस्त, 2021 को शादी की थी। यह शादी अनिल कपूर के जुहू स्थित बंगले में एक निजी समारोह में हुई, जिसमें परिवार और करीबी दोस्त ही शामिल हुए थे। रिया कपूर, अनिल कपूर की बेटी और एक फिल्म निर्माता हैं, जबकि करण बूलानी एक फिल्म निर्देशक हैं। शादी से पहले दोनों ने 13 साल तक एक-दूसरे को डेट किया था। रिया ने "आयशा", "खूबसूरत" और "वीरे दी वेडिंग" जैसी फिल्मों का निर्माण किया है।
यह भी पढ़ें: Mirai In Hindi: 'हनुमान' फेम तेजा सज्जा की फिल्म से जुड़े करण जौहर, उठाया 'मिराई' की हिंदी रिलीज का जिम्मा..