फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   anil kapoor stolen jackie shroff pant now revealed at dance plus 5

अनिल कपूर ने चोरी की थी जैकी श्रॉफ की पैंट, अब बोले- 'वापस लौटाओ'

Sun, 01 Dec 2019 09:12 AM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क
एंटरटेनमेंट डेस्क Published by: shrilata biswas Updated Sun, 01 Dec 2019 09:12 AM IST
विज्ञापन
anil kapoor stolen jackie shroff pant now revealed at dance plus 5
जैकी श्रॉफ, अनिल कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

अभिनेता अनिल कपूर और जैकी श्रॉफ मशहूर डांस रियलिटी शो 'डांस प्लस 5' के मंच पर पहुंचे। जहां दोनों ने अपनी यादें कंटेस्टेंट के साथ शेयर कीं। यही नहीं अनिल कपूर और जैकी श्रॉफ सेट पर खूब मस्ती करते हुए भी पाए गए।

विज्ञापन


एपीसोड के दौरान जैकी श्रॉफ अचानक अनिल कपूर की पीठ थपथपाने लगते हैं और कहते हैं कि 'मेरी वो चीज लौटाओ जो आपने मुझसे 20 साल पहले चुराई थी।' जैकी श्रॉफ की ये बात सुनकर वहां मौजूद सभी लोग हैरान रह जाते हैं। तभी अनिल कपूर खुद इसका खुलासा कर देते हैं।
विज्ञापन


अनिल कपूर ने कहा, 'आप जानते हैं कि जैकी भाई एक स्टाइल आइकन हैं। लाखों लोगों की तरह मैं भी उनका फैन हूं। जब मैं फिल्म 'विरासत' की शूटिंग कर रहा था, तो मैंने जैकी की खाकी पैंट देखी। वो पैंट उस वक्त काफी ट्रेंड में थी। मुझे पैंट बहुत पसंद आई, तो एक दिन मैं जैकी के पास गया और वो पैंट ले लिया। मैंने आज तक उसे वापस नहीं किया।'
विज्ञापन
विज्ञापन


एक साथ कई फिल्मों में नजर आ चुके दोनों कलाकार जब खास अंदाज में शो पर पहुंचे तो उनका भव्य स्वागत किया गया। इस मौके पर दोनों ने अपने कई सुपरहिट गानों पर प्रस्तुति दी। दोनों ने अपने डांस से शो का माहौल और भी रंगीन कर दिया। इस मंच पर दोनों ने अपने संघर्ष की कहानी से प्रतियोगियों को प्रोत्साहित भी किया।

प्रतियोगियों के प्रदर्शन से खुश होकर अनिल कपूर ने अपनी फिल्म 'राम लखन' की यादें साझा की। 'राम लखन' फिल्म में अनिल कपूर के भाई की भूमिका निभाने वाली जैकी श्रॉफ ने इन यादों में एक मजेदार ट्विस्ट को जोड़ते हुए अनिल कपूर से साड़ी पहनने और 'माई नेम इज लखन' पर परफॉर्म करने का अनुरोध किया। यहां तक कि जैकी ने खुद एक नीले रंग की साड़ी ली और अनिल कपूर को पहनाने लगे।


फिल्मों की बात करें तो अनिल कपूर की 'पागलपंती' हाल ही में रिलीज हुई। फिल्म में उनके साथ जॉन अब्राहम, अरशद वारसी, उर्वशी रौतेला और कृति खरबंदा की मुख्य भूमिका है। फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर ठीक ठाक रिस्पॉन्स मिला है। इसका निर्देशन अनीस बज्मी ने किया है।

#WorldAidsDay: पूर्व विश्व सुंदरी मानुषी छिल्लर का एलान, गांवों में जाकर महिलाओं को करेंगी जागरूक

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed