{"_id":"cb8a103f4cf27eafbe16f7917db8745c","slug":"anil-kapoor-s-daughter-rhea-to-marry-karan-boolani","type":"story","status":"publish","title_hn":"अगले महीने होगी अनिल कपूर की बेटी की शादी","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
अगले महीने होगी अनिल कपूर की बेटी की शादी
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Mon, 29 Jul 2013 01:30 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अनिल कपूर जल्दी ही ससुर जी बनने जा रहे हैं। सोनम नहीं उनकी दूसरी बिटिया रेहा कपूर ने शादी का फैंसला कर लिया है। रेहा अगले महीने अपने बॉयफ्रेंड करन बलूनी से विवाह करेंगी।
विज्ञापन
रेहा और करन पिछले कई दिनों से डेटिंग कर रहे थे। कई मौकों पर दोनों को साथ-साथ देखा गया। करण जौहर की बर्थ-डे पार्टी में भी इस जोड़े ने साथ शिरकत की।
रेहा ने साल 2010 में प्रोडेक्शन की दुनिया में कदम रखा था। अपनी बहन सोनम को लेकर उन्होंने 'आयशा' मूवी प्रोड्यूस की थी। तब करण उनके इस डेब्यू प्रोडक्शन में सहायक रहे थे।
विज्ञापन
दोनो का प्यार धीरे-धीरे परवान चढ़ा और अब फाइनली शादी की मंजिल तय करेगा। रेहा फैशन डिजाइनर भी हैं। उन्होंने 'आयशा' और 'प्लेयर्स' जैसी फिल्मों में ड्रैस डिजाइन किए थे।
विज्ञापन
कपूर फैमिली रेहा की पसंद से पूरी तरह सहमत है। बताया जा रहा है कि करण ने अपने होने वाले ससुर जी के दिल में पहले ही जगह बना ली थी। अनिल अपने भावी दमाद की हर संभ्रव मदद भी करते रहे हैं।
अनिल ने उनके ऑफिस बनाने में भी उनकी सहायता की थी। यही नहीं करण की पहली डेब्यू डायरेक्शन मूवी सात हिंदुस्तानी का प्रोडक्शन अनिल कपूर का प्रोडक्शन हाउस ही कर रहा है।