फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   anil kapoor celebrate 42 years of marriage 53 years of togetherness with wife sunita wrote emotional note

30 मिनट में हुई अनिल कपूर-सुनीता की शादी, वेडिंग एनिवर्सरी पर शेयर किए किस्से; लिखा- '42 साल साथ बिताए...'

Tue, 19 May 2026 02:44 PM IST
Anju Bajpai एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Anju Bajpai Updated Tue, 19 May 2026 02:44 PM IST
सार

Anil Kapoor Sunita Wedding Anniversary: अनिल कपूर और सुनीता कपूर की आज शादी की 42वीं सालगिरह है। इस मौके पर अनिल ने पत्नी के लिए एक लंबा भावुक नोट लिखा है।

विज्ञापन
anil kapoor celebrate 42 years of marriage 53 years of togetherness with wife sunita wrote emotional note
अनिल कपूर और सुनीता - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

बॉलीवुड अभिनेता अनिल कपूर और उनकी पत्नी सुनीता की शादी के आज 42 साल पूरे हो चुके हैं। अपनी वेडिंग एनिवर्सरी पर अनिल ने सुनीता के साथ सोशल मीडिया हैंडल पर कई शानदार तस्वीरें शेयर की हैं। इसी के साथ अनिल ने सुनीता के साथ बिताए इन 53 साल के लिए उनका शुक्रिया भी किया है।

विज्ञापन

anil kapoor celebrate 42 years of marriage 53 years of togetherness with wife sunita wrote emotional note
अनिल कपूर और सुनीता - फोटो : इंस्टाग्राम

अनिल ने पत्नी को दी शादी की सालगिरह की बधाई
अनिल कपूर ने पत्नी सुनीता के साथ इंस्टाग्राम पर कुछ खूबसूरत तस्वीरें शेयर की हैं। उन्होंने शादी की सालगिरह की बधाई देते हुए लिखा, 'हमारी शादी को 42 साल हो गए हैं और हम दोनों पिछले 53 साल से साथ हैं। पता नहीं कैसे, लेकिन हर बीतता साल पिछले साल से भी ज्यादा खूबसूरत और खुशियों से भरा लगता है।'

विज्ञापन
विज्ञापन

anil kapoor celebrate 42 years of marriage 53 years of togetherness with wife sunita wrote emotional note
अनिल कपूर और सुनीता - फोटो : इंस्टाग्राम

सिर्फ 30 मिनट में हुई थी अनिल और सुनीता की शादी
अनिल ने आगे लिखा, 'हमारी शादी बहुत ही साधारण थी, जो सिर्फ तीस मिनट में हो गई थी। न तो हम कहीं हनीमून पर गए और न ही कोई दिखावा था। शादी में बस हमारे माता-पिता, कुछ करीबी लोग और हम दोनों ही थे। मैंने कभी सोचा भी नहीं था कि वे तीस मिनट, 53 साल के लंबे साथ में बदल जाएंगे। लोग सच ही कहते हैं कि जोड़ियां स्वर्ग में बनती हैं, हमारी जोड़ी भी पक्का वहीं बनी थी।'

विज्ञापन

anil kapoor celebrate 42 years of marriage 53 years of togetherness with wife sunita wrote emotional note
अनिल कपूर और सुनीता - फोटो : इंस्टाग्राम

अनिल को सुनीता पर रहा है पूरा विश्वास
अनिल ने आगे लिखा, 'मैंने यह बात पहले भी कही है और हमेशा कहता रहूंगा कि हमारे रिश्ते में सब कुछ इतना अच्छा सिर्फ तुम्हारी वजह से है। तुम ही वो वजह हो, जिसके कारण मैं अपने सारे सपने पूरे कर पाया, लाइफ में रिस्क ले पाया और बिना किसी चिंता के फिल्मों की शूटिंग कर पाया। मुझे हमेशा यह भरोसा था कि तुम घर और परिवार को बहुत ही प्यार और अच्छे तरीके से संभाल लोगी।'

anil kapoor celebrate 42 years of marriage 53 years of togetherness with wife sunita wrote emotional note
अनिल कपूर और सुनीता - फोटो : इंस्टाग्राम

अनिल ने साथ देने के लिए सुनीता का किया शुक्रिया
अनिल ने आगे लिखा, 'मुझे अपना जीवनसाथी चुनने के लिए तुम्हारा बहुत-बहुत शुक्रिया। हर एक दिन, पूरे 53 साल तक। मैं तुम्हारे इस साथ की बहुत कद्र करता हूं। मेरी सबसे अच्छी दोस्त, मेरी जीवनसाथी और मेरी पूरी दुनिया- तुम्हें शादी की सालगिरह बहुत-बहुत मुबारक हो, मेरा प्यार। आने वाले साल में भी हम ऐसे ही खुश रहें।'

View this post on Instagram

A post shared by anilskapoor (@anilskapoor)

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed