फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   anil kapoor and aishwarya rai starrer film fanney khan trailer has been released

'फन्ने खां' के Trailer में छाए रहे अनिल कपूर, रॉक स्टार बन सामने आईं ऐश्वर्या राय

Fri, 06 Jul 2018 01:59 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Fri, 06 Jul 2018 01:59 PM IST
विज्ञापन
anil kapoor and aishwarya rai starrer film fanney khan trailer has been released
बॉलीवुड एक्टर राजकुमार राव, अनिल कपूर और ऐश्वर्या राय बच्चन की चर्चित फिल्म 'फन्ने खां' का ट्रेलर रिलीज हो गया है। गौरतलब है कि अनिल कपूर सहित ऐश्वर्या राय और राजकुमार राव के फैंस को उनकी इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार है। बीते दिनों फिल्म का पोस्टर और टीजर सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ।
विज्ञापन


बात करें 'फन्ने खां' के ट्रेलर की तो फिल्म में अनिल कपूर और राजकुमार राव की एक्टिंग दर्शकों के दिलों को जीत लेगी। वहीं ऐश्वर्या राय बच्चन का सुपरस्टार और ग्लैमरस अंदाज भी सभी को हैरान कर देगा। बात करें फिल्म में किरदार की तो इसमें अनिल कपूर एक टैक्सी ड्राइवर की भूमिका में नजर आएंगे, जो अपनी बेटी के सपनों को पूरा करने के लिए फिल्म में सिंगर बनी ऐश्वर्या राय बच्चन का अपहरण कर लेता है। वहीं फिल्म में राजकुमार राव अनिल कपूर के दोस्त की भूमिका में दिखाई देंगे। 
विज्ञापन

 

anil kapoor and aishwarya rai starrer film fanney khan trailer has been released
आपको बता दें कि फिल्म 'फन्ने खां' एक म्यूजिकल ड्रामा फिल्म है जिसका निर्माण राकेश ओम प्रकाश मेहरा कर रहे हैं। फिल्म की कहानी एक ऐसे पिता के इर्द-गिर्द घूमती है जिसमें वह अपनी बेटी को कंप्टीशन में जिताने के लिए फेमस गायकों की किडनैपिंग करने लगता है।' यह डच फिल्म 'एव्रीबडीज फेमस' की रीमेक है। फिल्म अतुल मांजरेकर द्वारा निर्देशित होगी। 

वहीं बात करें ऐश्वर्या राय बच्चन और अनिल कपूर की तो यह दोनों स्टार बड़े पर्दे पर लगभग दो दशक बाद साथ दिखेंगे। इससे पहले वह साल 2000 में 'हमारा दिल आपके पास है' और 1999 की हिट फिल्म 'ताल' में साथ नजर आ चुके हैं। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed