फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   angad bedi to make documentary on his father bishan singh bedi

अब डायरेक्टर बनेंगे अंगद, पिता बिशन सिंह बेदी पर बनाएंगे फिल्म

Tue, 27 Jun 2017 02:31 PM IST
amarujala.com- Presented by: पवनप्रीत कौर
amarujala.com- Presented by: पवनप्रीत कौर Updated Tue, 27 Jun 2017 02:31 PM IST
विज्ञापन
angad bedi to make documentary on his father bishan singh bedi
अंगद बेदी

बॉलीवुड एक्टर अंगद बेदी अब डायरेक्शन के क्षेत्र में हाथ आजमाने को तैयार हैं। वो क्रिकेटर रह चुके अपने पिता बिशन सिंह बेदी के जीवन पर आधारित एक डॉक्यूमेंट्री बनाएंगे। अंगद इसमें अपने पिता की क्रिकेटर बनने से पहले का और बाद का सफर दिखाएंगे।

विज्ञापन


अंगद बेदी ने खुद भी एक क्रिकेटर के तौर पर ही करियर की शुरुआत की थी। वो चाहते हैं कि लोग एक बार फिर उनके पिता की जिंदगी का अनुभव करें। अंगद को डॉक्यूमेंट्री देखना बहुत पसंद है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया, 'मुझे लगता है कि डॉक्यूमेंट्री लोगों की जिंदगी को दर्शाने का एक अच्छा तरीका है। मेरे पिता के खिलाड़ियों के साथ रिश्ते, दोस्तों का उन्हें बिश बुलाना, घर पर उनके रिश्ते। खेल के लिए उनका प्यार आदि, सब के साथ डॉक्यूमेंट्री न्याय करेगी।'
विज्ञापन
विज्ञापन




अंगद को लगता है कि बिशन सिंह की जिंदगी आने वाले कई क्रिकटरों के लिए प्रेरणा बन सकती है। मुंबई मिरर को दिए इंटरव्यू में अंगद ने बताया, 'मुझे खेल पसंद है और मैं देश के सभी खिलाड़ियों को देखता हूं। मैं खुद को सौभाग्यशाली मानता हूं कि मेरा जन्म भी इन्हीं मे से एक के यहां हुआ है। अब मैं उनकी प्रेरणादयाक कहानियां लोगों के साथ शेयर करना चाहता हूं। मैं चाहता हूं कि क्रिकेट के लिए उनका प्यार सभी को पता चले।'


बता दें कि अंगद बॉलीवुड फिल्म 'फाल्तू', 'पिंक', 'डियर जिंदगी' में काम कर चुके हैं। वहीं अब वो सलमान खान के साथ उनकी अगली फिल्म 'टाइगर जिंदा है' में नजर आएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed