पति पत्नी और वो हिट होते ही करण को आई अनन्या की याद, दीपिका के साथ करेंगी इस फिल्म में सेकेंड लीड
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धर्मा प्रोडक्शंस की फ्लॉप फिल्म स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2 से अपना करियर शुरू करने वाली अनन्या पांडे की फिल्म पति पत्नी और वो के हिट होने के आसार बनते ही निर्माता करण जौहर ने उनके साथ अपनी अगली फिल्म का ऐलान कर दिया है। लेकिन, ये फिल्म भी अनन्या की सोलो फिल्म नहीं होगी। इस फिल्म में वह दीपिका पादुकोण के बाद फिल्म की सेकंड लीड हीरोइन होगीं।
धर्मा प्रोडक्शंस की इस नई फिल्म को शकुन बत्रा निर्देशित करेंगे।
शकुन बत्रा इसस पहले धर्मा प्रोडक्शन्स के साथ 'एक मैं और एक तू' और 'कपूर एंड संस' जैसी फिल्मों में काम कर चुके हैं। करण जौहर के साथ यह उनकी तीसरी फिल्म होगी। अनन्या पांडे की दो फिल्में 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2' और 'पति, पत्नी और वो' रिलीज हो चुकी हैं और इन दिनों वह इशान खट्टर के साथ निर्देशक से निर्माता बने अली अब्बास जफर की फिल्म खाली पीली कर रही हैं।
करन जौहर की नई फिल्म आज की दुनिया के दो जोड़ों के इर्द गिर्द घूमेगी, जिसमें से एक जोड़ा दीपिका पादुकोण और सिद्धान्त चतुर्वेदी का है। दूसरे जोड़े के लिए अनन्या के साथ अभी एक और कलाकार का नाम तय नहीं हुआ है। दीपिका पादुकोण की करण जौहर के साथ 'ये जवानी है दीवानी' के बाद यह दूसरी फिल्म होगी।
पढ़ें: पानीपत ने शनिवार को दर्ज किया 50 फीसदी उछाल, पति पत्नी और वो से मुकाबला और दिलचस्प हुआ