फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Ananya Pandey reached Shahid Kapoor house with rumor boyfriend Ishaan Khattar pictures viral

Ananya Pandey Ishaan Khattar: कथित बॉयफ्रेंड ईशान खट्टर के साथ शाहिद कपूर के घर पहुंचीं अनन्या पांडे, वायरल हुईं दोनों की तस्वीरें

Tue, 08 Feb 2022 11:09 PM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Tue, 08 Feb 2022 11:09 PM IST
सार

हाल ही में, अनन्या पांडे अपने रूमर्ड बॉयफ्रेंड ईशान खट्टर के साथ उनके भाई शहिद कपूर के घर के बाहर स्पॉट हुईं। इस मौके की कई तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।

विज्ञापन
Ananya Pandey reached Shahid Kapoor house with rumor boyfriend Ishaan Khattar pictures viral
अनन्या पांडे, ईशान खट्टर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बॉलीवुड एक्ट्रेस अनन्या पांडे अपनी फिल्मों के साथ-साथ पर्सनल लाइफ की वजह से भी चर्चा में रहती हैं। दावा किया जाता है कि अनन्या पांडे एक्टर ईशान खट्टर को डेट कर रही हैं। अनन्या और ईशान ने अपने रिश्ते को मीडिया के सामने कभी कबूल नहीं किया है लेकिन ये भी सच है कि दोनों अक्सर एक-दूसरे के साथ वेकेशन पर जाते रहते हैं। इसके अलावा, दोनों को कई बार डिनर डेट पर भी स्पॉट किया गया है। वहीं, अब ईशान खट्टर और अनन्या पांडे एक बार फिर एक साथ नजर आए, जिसकी वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं।

विज्ञापन

Ananya Pandey reached Shahid Kapoor house with rumor boyfriend Ishaan Khattar pictures viral
अनन्या पांडे, ईशान खट्टर - फोटो : सोशल मीडिया

दरअसल, बीती रात अनन्या पांडे अपने रूमर्ड बॉयफ्रेंड ईशान खट्टर के साथ उनके भाई शाहिद कपूर के घर पर पहुंचीं। इस दौरान जब अनन्या पांडे शाहिद कपूर के घर से बाहर निकल रही थीं, तब उन्हें मीडियाकर्मियों के घेर लिया। अनन्या भी मीडिया को देखकर हैरान रह गईं। इस मौके के वीडियोज और तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। वायरल तस्वीरों में देखा जा सकता है कि अनन्या पांडे ईशान खट्टर के साथ ही शाहिद कपूर के घर से बाहर निकलती हैं और फिर वह अपनी कार में बैठ जाती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

Ananya Pandey reached Shahid Kapoor house with rumor boyfriend Ishaan Khattar pictures viral
अनन्या पांडे, ईशान खट्टर - फोटो : सोशल मीडिया

अनन्या और ईशान दोनों इस मौके पर बेहद ही सिंपल लुक में दिखाई दे रहे हैं। अनन्या ने पीले रंग की टीशर्ट और ब्लैक ट्राउजर पहना हुआ है। दूसरी तरफ ईशान खट्टर ने पीले और ग्रीन कलर की शर्ट के साथ पैंट पहनी हुई है।

विज्ञापन

Ananya Pandey reached Shahid Kapoor house with rumor boyfriend Ishaan Khattar pictures viral
अनन्या पांडे, ईशान खट्टर - फोटो : सोशल मीडिया

अनन्या पांडे और ईशान खट्टर एक साथ फिल्म ‘खाली पीली’ में नजर आए थे। दावा है कि इस फिल्म शूटिंग के दौरान दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ गई थीं। अनन्या पांडे के वर्क फ्रंट की बात करें तो वह जल्द ही फिल्म ‘गहराइयां’ में नजर आएंगी। इस फिल्म में अनन्या के साथ दीपिका पादुकोण और सिद्धांत चतुर्वेदी नजर आएंगे। ये फिल्म 11 फरवरी को ओटीटी प्लेफॉर्म पर रिलीज होगी। इन दिनों अनन्या, दीपिका और सिद्धांत फिल्म का जमकर प्रमोशन कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed