फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   ananya panday candid about shah rukh khan son aryan khan debut

सुहाना के बाद अनन्या ने की आर्यन की तारीफ, बोलीं- 'वो बहुत क्रिएटिव हैं'

Sun, 01 Dec 2019 10:36 AM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क
एंटरटेनमेंट डेस्क Published by: shrilata biswas Updated Sun, 01 Dec 2019 10:36 AM IST
विज्ञापन
ananya panday candid about shah rukh khan son aryan khan debut
अनन्या पांडे, आर्यन खान - फोटो : सोशल मीडिया

स्टार किड्स के डेब्यू की बात करें तो सभी की निगाहें शाहरुख खान के दोनों बच्चों सुहाना खान और आर्यन खान पर टिकी हैं। सोशल मीडिया पर अभी से दोनों के फैंस की संख्या लाखों में है। अभिनेत्री अनन्या पांडे ने पिछले दिनों सुहाना खान के बारे में कई राज खोले थे। अब उन्होंने आर्यन को लेकर खुलासे किए हैं।

विज्ञापन


एक इंटरव्यू के दौरान अनन्या ने कहा कि आर्यन में छुपी हुई प्रतिभा है। वो बहुत ही क्रिएटिव है। अनन्या ने ये भी खुलासा किया कि आर्यन की रुचि निर्देशन के क्षेत्र में ज्यादा है। साथ ही वो बहुत अच्छा लिखता है। हालांकि अनन्या चाहती हैं कि आर्यन निर्देशक या लेखक बनने की अपेक्षा पर्दे पर दिखाई दें।
विज्ञापन


इससे पहले अनन्या ने सुहाना के बारे में बताया कि 'हम दोनों एक ही स्कूल में पढ़ते थे। हम स्कूल में होने वाले प्ले में हिस्सा लिया करते थे। वह अक्सर मुख्य भूमिका में होती थी जबकि मैं बैकग्राउंड में होती थी। यह काफी कूल है क्योंकि मुझे लगता है कि वो बेहतरीन अभिनेत्री है। सुहाना में बहुत टैलेंट है। वह एक अच्छी गायिका है और एक अच्छी डांसर है।'
विज्ञापन
विज्ञापन


डेविड लेटरमैन के शो में शाहरुख खान ने कहा था कि आर्यन की रुचि एक्टिंग में नहीं है। शाहरुख ने बताया, 'मेरा बेटा फिल्मों में काम नहीं करना चाहता है और मुझे नहीं लगता कि वो अभिनय कर सकता है। उसके पास वो एक्स फैक्टर नहीं है जो अभिनय के लिए जरूरी है लेकिन वो अच्छा लेखक है।'


वहीं सुहाना की बात करें उनकी डेब्यू शॉर्ट फिल्म 'द ग्रे पार्ट ऑफ ब्लू' हाल ही में रिलीज हुई। सुहाना की इस शॉर्ट फिल्म ने आते ही धमाल मचा दिया है। इस शॉर्ट फिल्म में सुहाना खान की एक्टिंग स्किल्स की खूब सराहना हो रही है। 

फैंस के सेल्फी लेने पर सारा ने दिया ये रिएक्शन, सोशल मीडिया पर हो रही तारीफ

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed