{"_id":"66fce1e193bfafc5d50233b1","slug":"ananya-panday-admitted-to-suffering-imposter-syndrome-said-when-i-saw-my-poster-feel-like-third-person-2024-10-02","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Ananya Panday: इस सिंड्रोम का शिकार हैं अनन्या पांडे, बोलीं- 'अपने पोस्टर देख भूल जाती हूं ये मैं ही हूं'","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Ananya Panday: इस सिंड्रोम का शिकार हैं अनन्या पांडे, बोलीं- 'अपने पोस्टर देख भूल जाती हूं ये मैं ही हूं'
Wed, 02 Oct 2024 11:37 AM IST
तनु चतुर्वेदी
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: तनु चतुर्वेदी
Updated Wed, 02 Oct 2024 11:37 AM IST
सार
अभिनेत्री अनन्या पांडे जल्द ही ओटीटी पर 'कंट्रोल' फिल्म में दिखाई देने वाली हैं। अनन्या पांडे ने हाल ही में इम्पोस्टर सिंड्रोम से ग्रसित होने की बात कही है। आइए आपको बताते हैं क्या होता है इस सिंड्रोम का मतलब और इसे लेकर क्या बोलीं अभिनेत्री।
विज्ञापन
अनन्या पांडे
- फोटो : इंस्टाग्राम- अनन्या पांडे
विस्तार
अभिनेत्री अनन्या पांडे अपनी फिल्मों और स्टाइलिश लुक्स को लेकर चर्चा में रहती हैं। अनन्या पांडे ने हाल ही में इम्पोस्टर सिंड्रोम से ग्रसित होने की बात कही है। अनन्या पांडे ने बताया कि खुद को पोस्टर या बिलबोर्ड पर देखकर वो भूल जाती हैं कि वो खुद उस पोस्टर में हैं।
विज्ञापन
अनन्या पांडे
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
इस सिंड्रोम का शिकार हैं अनन्या पांडे
एक बातचीत के दौरान अनन्या पांडे ने कहा कि वह किस तरह से अपने स्टारडम और प्रसिद्धी को अपनाती हैं। अनन्या ने कहा, "ये सिंड्रोम किसी साधारण सी बात से शुरू होती है, जैसे कि जब कोई मेरा नाम लेता है। इंटरव्यू और अन्य चीजों के दौरान, मुझे लगता है कि मेरा नाम वास्तव में मेरा नहीं है, और यह मुझे तीसरे व्यक्ति जैसा महसूस कराता है। जब ऐसा होता है तो मुझे अचानक किसी और की तरह बनने का मन करता है।"

अपनी फिल्मों को दर्शक की तरह देखती हैं अनन्या पांडे
अनन्या ने कहा कि जब मैं खुद को किसी बिलबोर्ड में देखती हूं तो मुझे लगता है कि ये मैं नहीं हूं। कई बार ऐसा फिल्मों को देखकर भी लगता है। मैं इसे एक दर्शक की तरह ही देखती हूं। मैं भूल जाती हूं कि सामने मैं ही नजर आ रही हूं।

KBC 16: 'जया जी को किस हीरो के साथ देखकर आपको होती थी तकलीफ?' आमिर के इस सवाल पर शर्माए शहंशाह
अनन्या पांडे
- फोटो : इंस्टाग्राम@ananyapanday
'कंट्रोल' में नजर आएंगी अनन्या पांडे
अनन्या पांडे इन दिनों आगामी फिल्म 'कंट्रोल' में दिखाई देने वाली हैं। उनकी ये फिल्म एक साइबर थ्रिलर होने वाली है, जो कि चार अक्तूबर को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी। इस फिल्म का निर्देशन बॉलीवुड के दिग्गज निर्देशक विक्रमादित्य मोटवानी ने किया है। फिल्म में अनन्या वह विहान सामत के साथ नजर आने वाली हैं। इस महीने की शुरुआत में रिलीज हुई उनकी डेब्यू प्राइम वीडियो सीरीज 'कॉल मी बे' में भी दोनों ने साथ काम किया था।