{"_id":"ecf2631465ecb2da594e8052b87312b0","slug":"amitabh-gifts-jaya-a-house-in-paris","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेरिस का घर किसे गिफ्ट करेंगे अमिताभ","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
पेरिस का घर किसे गिफ्ट करेंगे अमिताभ
अमर उजाला, मुंबई
Updated Thu, 19 Sep 2013 11:43 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमिताभ बच्चन ने हाल ही में पेरिस में एक घर खरीदा है। ये घर वे किसी को गिफ्ट करने वाले हैं।
विज्ञापन
बच्चन परिवार इन दिनों एक के बाद एक बंगला खरीदना का जैसे फैशन सवार हो गया है। पिछले कुछ महीनों में अमिताभ बच्चन ने एक के बाद एक तीन बंगले खरीदे हैं।
इसमें से एक बंगला मुंबई में है। दूसरा बंगला दुबई में और तीसरा पेरिस में। सबसे आखिरी में जो बंगला खरीदा गया है। वह पेरिस में है।
अब यह बातें मीडिया में खुलकर सामने आनी शुरू हो गई हैं कि अमिताभ बच्चन ने यह बंगला किसी को गिफ्ट करने के लिए खरीदा है। इस बंगले की रजिस्ट्री भी अमिताभ ने खुद अपने नाम नहीं कराई है।
अमिताभ बच्चन ने इस बंगले की रजिस्ट्री अपनी पत्नी जया बच्चन के नाम कराई है। अमिताभ बच्चन यह बंगला जया को तोहफे में देना चाहते हैं। यह देखना दिलचस्प होगा कि वे जया को यह तोहफा कब देते हैं।
विज्ञापन