अमिताभ बच्चनः चक्रवाती तूफान ताउते का मुंबई में दिखने लगा असर, बारिश शुरू होते ही अभिनेता ने किया ट्वीट
अमिताभ बच्चन ने फैंस से की सुरक्षित रहने की अपील।
मुंबई में दिखने लगा चक्रवात ताउते का प्रभाव।
देश के कई राज्यों में चक्रवाती तूफान को लेकर अलर्ट जारी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
महानायक अमिताभ बच्चन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। बिग बी अपने बारे में फैंस को जानकारी देते रहते हैं, इसके साथ ही वो लोगों के स्वस्थ रहने की कामना भी करते रहते हैं। इन दिनों देश के कई राज्यों में चक्रवाती तूफान ताउते को लेकर अलर्ट जारी कर दिया गया है। अब इसी के चलते अमिताभ बच्चन ने अपने फैंस से खास अपील की है।
T 3905 - The effects of the #CycloneTauktae have begun .. rains in Mumbai .. please be safe and protected .. prayers as ever 🙏
— Amitabh Bachchan (@SrBachchan) May 15, 2021विज्ञापन
अमिताभ बच्चन ने अपने अधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट करते हुए लिखा, 'चक्रवाती तूफान ताउते का प्रभाव शुरू हो गया है। मुंबई में बारिश हो रही है। कृपया ख्याल रखें और सुरक्षित रहे। हमेशा की तरह प्रार्थना करें।' महानायक के इस ट्वीट पर यूजर्स अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं और उन्हें भी अपना ख्याल रखने की सलाह दे रहे हैं।
बता दें, कर्नाटक राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (केएसडीएमए) के अनुसार, चक्रवात ताउते के कारण पिछले 24 घंटों में 6 जिलों, 3 तटीय जिलों और 3 मलनाड जिलों में भारी से भारी बारिश हुई है। अब तक 4 लोगों की जान जा चुकी है और 73 गांव प्रभावित हुए हैं। इसके साथ ही मौसम विभाग ने कहा है कि तूफान के कारण केरल, तमिलनाडु में बाढ़ का खतरा पैदा होने के साथ कर्नाटक, गोवा और महाराष्ट्र में भारी बारिश होने की संभावना है।
इसके पहले अमिताभ बच्चन ने कोरोना वैक्सीन की दूसरी डोज लगवाते हुए तस्वीर साझा की थी। जिसके कैप्शन में लिखा था, 'दूसरा भी हो गया। कोविड वाला, क्रिकेट वाला नहीं। इसके बाद हंसने वाले इमोजी के साथ वो आगे लिखते हैं, सॉरी, सॉरी यह काफी बुरा था।' बिग बी ने वैक्सीन का पहला डोज अप्रैल माह में लगवाया था।