Viral Video: ...तो इलाहाबाद में दूध बेच रहे होते अमिताभ बच्चन! एक्टर न होते तो क्या करते ये चर्चित अभिनेता?
90's Nostalgia: हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें 90 के दशक के दिग्गज अभिनेता बता रहे हैं कि अगर एक्टर ना होते तो क्या करते?
विस्तार
सोशल मीडिया पर एक अवॉर्ड फंक्शन का वीडियो वायरल है। जिसमें अमिताभ बच्चन, आमिर खान, सनी देओल के अलावा कई सेलेब्स नजर आ रहे हैं। यह वीडियो 90 के दशक का है। अवॉर्ड फंक्शन में जब सेलेब्स से पूछा गया कि वह एक्टर न बनते तो क्या होते? इस पर कई लोगों ने मजेदार जवाब दिए।
दूध बेचने का काम करते अमिताभ
वायरल वीडियो में जब अमिताभ बच्चन से पूछा गया कि वह एक्टर न बनते तो क्या करते? इस पर बिग बी ने मजेदार जवाब देते हुए कहा, ‘इलाहाबाद में दूध बेच रहा होता।’ अमिताभ बच्चन इलाहाबाद के रहने वाले हैं और पढ़ाई के बाद वह कोलकाता नौकरी करने के लिए गए थे। इसके बाद ही बॉलीवुड में एक्टर बनने के लिए आए थे।
विज्ञापन विज्ञापन
A post shared by FilmyVision | Bollywood & Cinema 🎥 (@filmyvision.in)
आमिर खान और सनी देओल ने चुना कौन सा प्रोफेशन?
आमिर खान भी एक्टर ना होते तो वह टीचर बनते। वहीं सनी देओल ने कहा कि एक्टर न बनते हो जरूर स्पोर्ट्स पर्सन बनते। इसी तरह अमरीश पुरी ने बताया कि वह एक्टर बनने से पहले गर्वमेंट जॉब करते थे। अगर एक्टर न बनते तो वही जॉब कर रहे होते।
अनुपम खेर और गुलशन ग्रोवर ने कही चौंकाने वाली बात
अनुपम खेर और गुलशन ग्रोवर एक्टर न बनते तो वह जीवन में कुछ नहीं बन सकते थे, ऐसा इन एक्टर्स का कहना है। अनुपम खेर कहते हैं, ‘मैं एक्टर न बनता तो बिना किसी काम के रह जाता।’ वहीं गुलशन ग्रोवर का कहना है कि वह एक्टर न बनते तो मर ही जाते। गुलशन ग्रोवर को बस एक्टर ही बनना था।