फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Amitabh Bachchan takes name of aishwarya rai in kaun banega crorepati 15 amid fight rumors

Amitabh Bachchan: तकरार की अफवाहों के बीच KBC 15 में अमिताभ ने लिया बहू का नाम, रणदीप हुड्डा से कही यह बात

Wed, 08 Nov 2023 11:06 PM IST
प्रियंका नेगी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रियंका नेगी Updated Wed, 08 Nov 2023 11:06 PM IST
सार

बॉलीवुड अभिनेता अमिताभ बच्चन के घर में अनबन की खबरें इन दिनों तूल पकड़े हुए हैं। कहा जा रहा है कि ऐश्वर्या राय अपने ससुरावलों से खफा चल रही हैं। यही वजह है कि वो आज कल बच्चन परिवार से अलग ही नजर आ रही हैं।

विज्ञापन
Amitabh Bachchan takes name of aishwarya rai in kaun banega crorepati 15 amid fight rumors
अमिताभ बच्चन और रणदीप हुड्डा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बॉलीवुड अभिनेता अमिताभ बच्चन के घर में अनबन की खबरें इन दिनों तूल पकड़े हुए हैं। कहा जा रहा है कि ऐश्वर्या राय अपने ससुरावलों से खफा चल रही हैं। यही वजह है कि वो आज कल बच्चन परिवार से अलग ही नजर आ रही हैं। पार्टियों में भी उन्हें अलग ही स्पॉट किया जा रहा है। अपने बर्थडे पर भी एक्ट्रेस अकेले ही दिखीं। वैसे अनबन की इन अफवाहों के बीच अमिताभ बच्चन ने एक्ट्रेस का जिक्र किया है। केबीसी 15 के एक एपिसोड में अमिताभ बच्चन ने एक्टर रणदीप हुड्डा के सामने ऐश्वर्या को लेकर भी बात की।

विज्ञापन

 
गेस्ट बनकर आए अभिनेता 
रणदीप सोमवार को होने वाले खास एपिसोड में आए थे, जिसमें एक सेलेब के साथ एक एनजीओ रिप्रेजेंटेटिव नजर आता है। जीती हुई धनराशि नेक काम के लिए दी जाती है। शो 'कौन बनेगा करोड़पति' सीजन 15 के एपिसोड 61 में होस्ट बिग बी ने 'मुक्तांगन पुनर्वास केंद्र' से रणदीप और डॉ. मुक्ता पुणतांबेकर का हॉट सीट पर स्वागत करते हैं। 
विज्ञापन


अमिताभ किया ऐश्वर्या का जिक्र 
वहीं, इस खास एपिसोड में बातचीत के दौरान अमिताभ ने कहा, 'रणदीप, मैं आपको बताना चाहता हूं कि मैं आपका बहुत बड़ा फैन हूं।' रणदीप ने कहा, 'धन्यवाद।' 'शोले' फेम एक्टर अमिताभ ने आगे कहा, 'मैंने आपकी कई फिल्में देखी हैं और उन सभी में आपने शानदार अभिनय किया है। रणदीप, आपने ऐश्वर्या राय के साथ एक फिल्म की थी, 'सरबजीत' एक वास्तविक जीवन की कहानी पर आधारित है। वह गलती से सीमा पार कर जाता है और उसे गिरफ्तार कर लिया जाता है और दोषी ठहराया जाता है। फिल्म में आप देखते हैं कि रणदीप एक छोटी सी कोठरी में छिपा हुआ है। वह उन्हीं स्थितियों में रहता है।'
विज्ञापन
विज्ञापन


रणदीप ने बताया अमिताभ को सच्ची प्रेरणा
रणदीप ने जवाब दिया, 'नहीं सर। आप मेरे लिए भी सच्ची प्रेरणा रहे हैं।' बिग बी ने हंसते हुए कहा, 'मैंने जो कहा वह सच था। आपको सिर्फ इसलिए मेरी तारीफ करने की जरूरत नहीं है क्योंकि मैंने आपकी तारीफ की है।'

यह भी पढ़ें: इल्यूजन आर्ट से फैन ने तैयार किया 'टाइगर' का लुक, सलमान खान ने की जमकर तारीफ

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed