फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Fan Create Tiger 3 Look with Illusion Art Installation Salman Khan praised the artist

Tiger 3: इल्यूजन आर्ट से फैन ने तैयार किया 'टाइगर' का लुक, सलमान खान ने की जमकर तारीफ

Wed, 08 Nov 2023 10:50 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Wed, 08 Nov 2023 10:50 PM IST
सार

वीडियो में सलमान खान को कलाकार की प्रशंसा करते हुए देखा जा सकता है। बता दें कि यह फिल्म एक था टाइगर और टाइगर जिंदा है की अगली कड़ी है। 

विज्ञापन
Fan Create Tiger 3 Look with Illusion  Art Installation Salman Khan praised the artist
टाइगर 3 - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

विस्तार

सलमान खान की फिल्म टाइगर 3 12 नवंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए तैयार है। रिलीज से पहले, फिल्म ने प्रशंसकों के बीच जबर्दस्त हलचल पैदा कर दी है। इस फिल्म के लिए फैंस की दीवानगी देखने को मिल रही है। इस बीच हाल ही में एक कलाकार ने अभिनेता की फिल्म से उनके लुक का एक इल्यूजन आर्ट इंस्टॉलेशन डिजाइन किया है। सोशल मीडिया पर इसका वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

विज्ञापन

Ranbir Kapoor: पैपराजी पर भड़के रणबीर कपूर, वायरल वीडियो को देखकर नेटिजन्स ने लगा दी अभिनेता की क्लास

विज्ञापन

ऐसे तैयार किया पूरा सेटअप

इस आर्ट इंस्टॉलेशन में टाइगर फ्रैंचाइजी के तत्वों को शामिल किया गया। मिनिएचर, कॉस्ट्यूम्स, फिल्म रिकॉर्ड्स और रील्स आदि का इस्तेमाल करके इस इल्यूजन आर्ट इंस्टॉलेशन को बनाया गया। कथित तौर पर यह इसे संजू निवांगुने नाम के सलमान खान के प्रशंसक ने तैयार किया है। सलमान खान भी इस कलाकार का हुनर देखकर दंग रह गए और खुद को उनकी तारीफ करने से रोक नहीं सके। 

सलमान खान ने की तारीफ

वीडियो में अभिनेता को कलाकार की प्रशंसा करते हुए देखा जा सकता है। बता दें कि यह फिल्म एक था टाइगर और टाइगर जिंदा है की अगली कड़ी है। फिल्म में प्रशंसक इमरान हाशमी को एक खलनायक की भूमिका निभाते हुए देखेंगे। मनीष शर्मा के निर्देशन में बनी इस फिल्म का पहला गाना लेके प्रभु का नाम हाल ही में रिलीज किया गया था, जिसे दर्शकों का भरपूर प्यार मिला है।  इस गाने को अरिजीत सिंह ने अपनी आवाज दी है।

विज्ञापन

धमाल मचाएगी टाइगर?

उम्मीद जताई जा रही है कि दिवाली के मौके पर रिलीज होने जा रही यह फिल्म टिकट खिड़की पर धमाल मचा देगी। फिल्म में शाहरुख खान और ऋतिक रोशन के कैमियो की चर्चा भी जोरो पर हैं। निर्देशक मनीष शर्मा भी हाल ही में खुलासा कर चुके हैं कि ट्रेलर में फिल्म का एक प्रतिशत भी नहीं दिखाया गया है। देखना दिलचस्प होगा कि टाइगर बॉक्स ऑफिस पर कैसा प्रदर्शन करती है।
Ra.One 2: अनुभव सिन्हा ने ऐसे किया शाहरुख खान को निराश, रा.वन के सीक्वल की अटकलों पर निर्देशक का बड़ा बयान

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed