Amitabh Bachchan: अमिताभ बच्चन ने इंडिया को बताया 'आविष्कार की जननी', साझा किया दिलचस्प वीडियो
अमिताभ बच्चन ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से एक मजेदार वीडियो शेयर किया है।
विस्तार
अमिताभ बच्चन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। हर दिन ब्लॉग लेखन के साथ-साथ बिग बी फेसबुक-ट्विटर और इंस्टाग्राम जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भी फैंस के साथ दिलचस्प पोस्ट साझा करते नजर आते हैं। एक बार फिर उनका एक पोस्ट काफी वायरल हो रहा है। यूं तो बिग बी शेरो-शायरी या कविताएं ही ज्यादा साझा करते हैं, मगर उनका हालिया पोस्ट देश की एक मजेदार तस्वीर पेश करने वाला है।
Ram Charan: 'नाटू नाटू' के लिए ऑस्कर अवॉर्ड के दौरान कांप रहे थे राम चरण, एक्टर की पत्नी उपासना ने किया खुलासा
सौर ऊर्जा से चलता है पंखा
अमिताभ बच्चन ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया है। वीडियो में एक साधु को देखा जा सकता हैं, जिन्होंने गर्मी से राहत पाने के लिए एक जबरदस्त जुगाड़ निकाला है। साधु ने अपने सिर पर एक पंखा बांध रखा है, यह पंखा सोलर प्लेट से चलता है। उन्होंने सोलर प्लेट को भी काफी करीने से सिर पर टिकाया हुआ है और उससे कनेक्ट करके पंखा माथे पर बांधा हुआ है।
Shahrukh Khan: फ्रांस के राजदूत ने 'पठान' संग खिंचवाई तस्वीर, फोटो शेयर कर लिखी यह बड़ी बात
बिग बी ने लिखा शानदार कैप्शन
वीडियो में देखा जा सकता है कि एक शख्स साधु से पूछता नजर आ रहा है, 'धूप से चलता है पंखा?' साधु कहते हैं, 'धूप में चलेगा, छाया में बंद हो जाएगा। जितनी तगड़ी धूप होगी, उतनी ज्यादा इसमें हवा आएगी।' शख्स पूछता है कि इससे तो बड़ी राहत मिलती होगी? साधु बोलते हैं, 'क्यों नहीं भइया! सिर पर लगाया हुआ है।' इस वीडियो को साझा करते हुए बिग बी ने लिखा है, 'भारत आविष्कार की जननी है। भारत माता की जय।'
यूजर्स कर रहे तारीफ
बिग बी के इस पोस्ट पर यूजर्स के खूब कमेंट्स आ रहे हैं। हर कोई साधु की तारीफ कर रहा है। साथ ही जलवायु परिवर्तन पर भी लोग चिंता जाहिर कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'जलवायु परिवर्तन एक गंभीर समस्या है, इससे सबसे ज्यादा मार गरीबों पर पड़ रही है।' एक अन्य यूजर ने लिखा, 'मोडिफाई करवाया है।' एक अन्य यूजर ने लिखा, 'यह तकनीक भारत के बाहर नहीं जानी चाहिए।' एक यूजर ने लिखा, 'अगर सब ऐसा करें तो कार्बन उत्सर्जन की समस्या ही खत्म।'
Aryan-Ananya: भरी महफिल में आर्यन ने अनन्या को किया नजरअंदाज? जानिए सच्चाई