Shahrukh Khan: फ्रांस के राजदूत ने 'पठान' संग खिंचवाई तस्वीर, फोटो शेयर कर लिखी यह बड़ी बात
भारत में फ्रांस के राजदूत इमैनुएल लेनिन ने ट्विटर पर अभिनेता शाहरुख खान के साथ अपनी एक तस्वीर शेयर की है। साथ ही इमैनुएल लेनैन ने किंग खान के लिए बड़ी बात लिखी है।
विस्तार
बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान का जलवा देश से लेकर विदेश तक की गलियों में मशहूर हैं। शाहरुख को चाहनेवाले दुनिया के कोने-कोने में मौजूद हैं। देश और विदेश को लोगों में शाहरुख खान की लोकप्रियता काफी ज्यादा है. इस बीच भारत में फ्रांस के राजदूत इमैनुएल लेनैन ने शाहरुख खान के साथ लेटेस्ट तस्वीर को शेयर किया. साथ ही लेनैन 'पठान' एक्टर को लेकर बड़ी बात लिखा है।
पठान के जरिए शाहरुख ने 4 साल बाद जैसा कमबैक किया है, वैसा आज तक बॉलीवुड का कोई सितारा नहीं कर पाया है। हाल ही में शाहरुख खान और उनके पूरे परिवार ने NMACC के लॉन्च में शिरकत की। इवेंट के दूसरे दिन भी शाहरुख खान ने अपने खास अंदाज से महफिल लूट ली। हर कोई सुररस्टार के साथ तस्वीरें क्लिक करवाने की ख्वाहिश लिए हुए खड़ा था इसी क्रम में शाहरुख खान के फैंस के लिस्ट में भारत में फ्रांस के राजदूत इमैनुएल लेनैन का नाम भी शामिल है।
Met the great Shah Rukh Khan yesterday in Mumbai. Tried to convince him to come and shoot again in France. French people would love to see more of Bollywood!@iamsrk pic.twitter.com/NsDPsUp5oe
— Emmanuel Lenain (@E_Lenain) April 2, 2023
बता दें कि भारत में फ्रांस के एम्बेडसर के पद पर तैनात इमैनुएल लेनैन ने अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल पर लेटेस्ट फोटो शेयर किया है। इमैनुएल लेनैन ने अपने ट्विटर अकाउंट पर शाहरुख खान के साथ अपनी एक तस्वीर शेयर की है इस तस्वीर के साथ ही इमैनुएल लेनैन ने कैप्शन में लिखा है- 'मुंबई में महान शाहरुख खान से मुलाकात हुई। उनसे मैंने ये आग्रह किया कि वो फ्रांस में फिर से आकर शूटिंग करें। फ्रांसीसी लोग बॉलीवुड को और उन्हें देखना पसंद करेंगे'।
तो वही अभिनेता शाहरुख को साल 2014 में फ्रांस का शीर्ष नागरिक अवॉर्ड, नाइट ऑफ द लीजन ऑफ ऑनर से नवाजा गया था। शाहरुख खान को ये अवॉर्ड उस वक्त के फ्रांस के विदेश मंत्री लॉरेंट फेबियस ने अपने हाथों से दिया था। बता दें कि इस खास प्रोग्राम में इमैनुएल लेनैन को शाहरुख से मिलने का खास मौका मिला। सोशल मीडिया पर इमैनुएल लेनैन और शाहरुख खान की ये फोटो आग की तरह वायरल हो रही है। फैंस इस फोटो को काफी पसंद कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें: 'नाटू नाटू' के लिए ऑस्कर अवॉर्ड के दौरान कांप रहे थे राम चरण, एक्टर की पत्नी उपासना ने किया खुलासा