फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Amitabh Bachchan Shares post amid Marathi Language Controversy Big B says He does not know Marathi

Amitabh Bachchan: 'इतने साल से मुंबई में रहते हो, तुम्हें मराठी नहीं आती', बिग बी से किसने किया यह सवाल?

Mon, 08 Sep 2025 12:51 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Mon, 08 Sep 2025 12:51 AM IST
सार

Amitabh Bachchan Post: बीते दिनों महाराष्ट्र में मराठी भाषा विवाद ने काफी तूल पकड़ा। कई फिल्मी सितारों ने भी इस पर रिएक्शन दिए। अब अमिताभ बच्चन ने एक पोस्ट शेयर किया है।

विज्ञापन
Amitabh Bachchan Shares post amid Marathi Language Controversy Big B says He does not know Marathi
अमिताभ बच्चन - फोटो : एक्स- @SrBachchan

विस्तार

अमिताभ बच्चन सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहते हैं और यहां अपनी पर्सनल-प्रोफेशनल लाइफ से जुड़े अपडेट शेयर करते रहते हैं। उन्होंने रविवार देर रात सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया, जिसमें मराठी भाषा का जिक्र किया। उन्होंने बताया कि वे मराठी भाषा नहीं जानते हैं। हालांकि, बिग बी ने अपने पोस्ट में बीते दिनों चले मराठी भाषा विवाद पर कोई टिप्पणी नहीं की है।

विज्ञापन

बिग बी से किया गया यह सवाल
अमिताभ बच्चन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक पर एक पोस्ट शेयर किया है। इसमें उन्होंने लिखा, 'किसी ने मुझसे कहा कि तुम्हें मराठी नहीं आती और तुम इतने साल मुंबई में रहते हो। यह तो सच है पर इसे सीखने की कोशिश करो, सीखना भी एक सलाम है'। 


 

विज्ञापन
विज्ञापन

ट्वीट करते वक्त फिर हुई बिग बी से गलती
इसके अलावा शहंशाह ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर भी एक पोस्ट शेयर किया। इसमें उन्होंने लिखा है, 'जो सिखाता है वह भी सीख रहा है'। इस पर यूजर्स ने उनकी बात से सहमति जताई है। एक यूजर ने लिखा, 'यह एकदम सच है'। अमिताभ बच्चन ने अपने इस ट्वीट में वर्तनी की एक गलती कर दी है। उन्होंने वह को 'वि' लिख दिया। तमाम यूजर्स इस गलती की तरफ भी बिग बी का ध्यान आकर्षित करा रहे हैं।

विज्ञापन

पिछले पोस्ट में हुई थी यह गलती
बता दें कि इससे पहले गणपति विसर्जन के दिन किए गए पोस्ट में अमिताभ बच्चन ने वर्तनी की एक गलती भूलवश कर दी थी। इस पर लोगों ने उन्हें टोका तो उन्होंने इसमें सुधार किया। उन्होंने बप्पा की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, 'गणपति बप्पा मोरया। लाल बाग च राजा'। इसके बाद एक अन्य दूसरे पोस्ट में बिग बी ने लिखा, 'हमारे एक शुभचिंतक ने कहा कि हमने कल के ट्वीट में गलत शब्द लिख दिया है तो उसे सही कर रहा हूं। मैंने लिखा था 'लालबाग 'च' राजा'। उन्होंने कहा यह होना चाहिए 'चा' सो सही कर रहा हूं। लालबाग चा राजा'।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed