43 साल पहले जब असली टाइगर से हुई थी अमिताभ बच्चन की लड़ाई, फैंस से साझा किया किस्सा
हिंदी सिनेमा में अपने 50 साल पूरे कर चुके अभिनेता अमिताभ बच्चन अक्सर फैंस के साथ अपने पुराने किस्से साझा करते रहते हैं। सोशल मीडिया पर शायद ही उनकी उम्र का कोई कलाकार इतना एक्टिव रहता हो। हाल ही में अमिताभ ने साल 1977 में रिलीज हुई फिल्म 'खून पसीना' की शूटिंग के दौरान की एक तस्वीर साझा की। इसके साथ उन्होंने एक रोमांचक किस्सा भी बताया।
साझा की हुई तस्वीर अमिताभ बच्चन एक जैकेट के साथ नजर आ रहे हैं। उन्होंने लिखा है, 'जब कॉस्ट्यूम डिपार्टमेंट ने फिल्म खून पसीना में मुझे ये जैकेट दी थी, तब नहीं पता था कि मुझे एक असली टाइगर से लड़ना होगा। आप सोच भी नहीं सकते कि टाइगर कितना खतरनाक और ताकतवर होता है। यह मेरी जिंदगी का एक ऐसा पल है जिसे मैं कभी नहीं भूल सकता।'
View this post on Instagram
A post shared by AmitabhBachchan CaMedia (@amitabhbachchan) on
राकेश कुमार के निर्देशन में बनी फिल्म खून पसीना में अमिताभ बच्चन के अलावा विनोद खन्ना, रेखा, निरूपा रॉय, असरानी, अरुणा ईरानी और कादर खान नजर आए थे। ये फिल्म पर्दे पर ब्लॉकबस्टर रही थी।
हिंदी में हिट होने के बाद तेलूगू और तमिल में भी इस फिल्म का रीमेक बनाया गया था। साल 1979 में तेलूगू भाषा में ये फिल्म टाइगर नाम से रिलीज हुई जिसमें एन टी रामा राव मुख्य भूमिका में थे। वहीं तमिल में ये फिल्म सिवा नाम से रिलीज हुई थी जिसमें रजनीकांत नजर आए थे।