{"_id":"65518c973acd8fa0a00bda0a","slug":"amitabh-bachchan-seeks-god-blessings-on-diwali-extends-warm-wishes-to-fans-big-b-shares-post-on-social-media-2023-11-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amitabh Bachchan: बिग बी ने दिवाली पर 'जलसा' में की पूजा-अर्चना, सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा कर फैंस को दी बधाई","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Amitabh Bachchan: बिग बी ने दिवाली पर 'जलसा' में की पूजा-अर्चना, सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा कर फैंस को दी बधाई
Mon, 13 Nov 2023 08:14 AM IST
ज्योति राघव
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: ज्योति राघव
Updated Mon, 13 Nov 2023 08:14 AM IST
सार
बिग बी ने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स से अपनी एक तस्वीर साझा की है। इसमें वह सफेद कुर्ता पाजामा और शॉल ओढ़े दिख रहे हैं।
विज्ञापन
अमिताभ बच्चन
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
देशभर में रविवार को दिवाली का त्योहार धूमधाम से मनाया गया। बॉलीवुड में भी इस पर्व पर खूब रौनक दिखी। सितारे जमकर दिवाली के जश्न में डूबे। फिल्म जगत में पार्टी का सिलसिला कई दिनों से जारी है। रविवार को सभी ने अपने घर पूजा-अर्चना की और दिवाली सेलिब्रेशन किया। दिग्गज हस्तियों ने सोशल मीडिया पर फैंस को भी बधाईयां दीं। खास मौके पर अमिताभ बच्चन का सोशल मीडिया पोस्ट काफी वायरल हो रहा है, जिसमें वह पूजा करते नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन
प्रार्थना करते आए नजर
बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन के फैंस पूरी दुनिया में हैं। अभिनेता उम्र के इस पड़ाव पर भी बेहद सक्रिय हैं। अभिनेता कठिन परिश्रम करने में पीछे नहीं रहते। अभिनेता हर आयोजन अपने परिवार के साथ खास अंदाज में मनाते हैं। जश्न के साथ-साथ वह ईश्वर के आगे माथा झुकाना नहीं भूलते। दिवाली पर भी वह भगवान से प्रार्थना करते नजर आए।
विज्ञापन
फैंस को दी बधाई
बिग बी ने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स से अपनी एक तस्वीर साझा की है। इसमें वह सफेद कुर्ता पाजामा और शॉल ओढ़े दिख रहे हैं। अमिताभ बच्चन मंदिर के सामने खड़े नजर आ रहे हैं और हाथ जोड़कर भगवान से प्रार्थना करते दिख रहे हैं। इस तस्वीर के साथ अमिताभ बच्चन ने कैप्शन लिखा है, 'दीपावली की अनेक अनेक शुभकामनाएं'। बताया जा रहा है कि अमिताभ बच्चन की यह तस्वीर उनके मुंबई स्थित घर 'जलसा' की है।
विज्ञापन
T 4828 - दीपावली की अनेक अनेक शुभकामनाएँ 🪔 pic.twitter.com/UHhDC3ShTc
— Amitabh Bachchan (@SrBachchan) November 12, 2023
इस फिल्म में आएंगे नजर
अमिताभ बच्चन के इस पोस्ट पर प्रशंसकों ने जमकर कमेंट किए हैं। सभी बिग बी की सलामती की दुआ कर रहे हैं साथ ही उन्हें रोशनी के पर्व दीपावली की बधाई देते दिख रहे हैं। वर्क फ्रंट की बात करें तो 'कल्कि 2898 AD'बिग बी की आगामी फिल्म है। इसमें प्रभास और एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण प्रमुख भूमिकाओं में नजर आएंगे। यह फिल्म अगले साल जनवरी में रिलीज होगी।