{"_id":"e40e67f1301c9849f4ba65aeb753eafd","slug":"amitabh-bachchan-salman-khan-aishwarya-roy-bachchan-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"आजाद हुईं ऐश्वर्य, अराध्या गईं स्कूल","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
आजाद हुईं ऐश्वर्य, अराध्या गईं स्कूल
अमर उजाला,दिल्ली
Updated Tue, 21 Jan 2014 01:05 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुरानी हीरोईने फिर से बॉलीवुड में वापसी कर रही हैं। सुपरस्टार एक्ट्रेस का स्टारडम हासिल करने वाली श्रीदेवी और माधुरी दीक्षित की बॉलीवुड वापसी दमदार रही है। ऐसे में ऐसी हीरोईने जिनकी एक्टिंग की दुकान फिलहाल बंद है दोबारा वापसी की राह देखने लगी हैं।
विज्ञापन
ताजा मामला विश्व सुदंरी रह चुकीं ऐश्वर्या रॉय बच्च्न का है। जो 2010 के बाद से किसी फिल्म में दिखाई नहीं दी हैं। आराध्या के जन्म के बाद ऐश ने ब्रेक ले लिया था। अब सुनने में आ रहा है कि आराध्या स्कूल जाने लगी है।
विज्ञापन
ऐसे में ऐश को भी अपने बारे में सोचने की फुर्सत मिल गई है और वह इस मौके को अब जरा भी गंवाना नहीं चाहतीं। ऐश ये तो जानती हैं कि उनकी एक्टिंग देखने के लिए तो लोग उनका इंतजार नहीं करने वाले क्योंकि अदाकारी के मामले में वह श्रीदेवी और माधुरी जैसा हुनर तो नहीं रखतीं हां ये जरुर है कि उनकी खूबसूरती देखने की हसरत अभी लोगों के दिलों मे हैं।
विज्ञापन
इसलिए वह खुद की फिटनैस पर भी पूरा ध्यान रख रही हैं। सूत्रों के मुताबित हैप्पी एनिवर्सिरी में वह एक बार फिर अभिषेक बच्चन के साथ बड़े पर्दे पर वापसी करेंगी।
इसके अलावा मणि रत्तनम और संजय लीला भंसाली की फिल्में भी वह कर सकती हैं। यानि कि ऐश रुपहले पर्दे पर फिर से धमाका करने को पूरी तरह से तैयार हैं।