{"_id":"5baef0f8867a5570f05d7cd4","slug":"amitabh-bachchan-revealed-he-was-feel-very-compete-with-work-aamir-khan","type":"story","status":"publish","title_hn":"आमिर खान के साथ पहली बार साथ दिखेंगे अमिताभ बच्चन, बोले- 'उन्हें टक्कर देना सबसे मुश्किल'","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
आमिर खान के साथ पहली बार साथ दिखेंगे अमिताभ बच्चन, बोले- 'उन्हें टक्कर देना सबसे मुश्किल'
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Sat, 29 Sep 2018 09:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट यानी आमिर खान और महानायक अमिताभ बच्चन पहली बार एक साथ बड़े परदे पर अपने अभिनय का जलवा बिखेरने वाले हैं। हाल ही इनकी बहुचर्चित फिल्म 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' का ट्रेलर रिलीज हुआ है। जिसे इनके फैंस और फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे दर्शक काफी पसंद कर रहे हैं। इस बीच अमिताभ बच्चन ने आमिर खान के साथ पहली बार काम करने को लेकर बड़ी बात कही है।
हाल ही में अमिताभ ने मीडिया से बात करते हुए कहा है कि बतौर कलाकार आमिर खान जैसे अभिनेता का मुकाबला करना उनके लिए काफी मुश्किल रहा है। अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए अमिताभ ने कहा है- 'यह मेरे लिए सम्मान की बात है कि आमिर खान सहित 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' की पूरी टीम के साथ काम करने का मौका मिला। लेकिन इन सभी के बीच आमिर को टक्कर देना मेरे लिए सबसे मुश्किल काम रहा।'
अमिताभ ने आमिर खान के साथ पहली बार काम करने को लेकर भी बड़ी बात कही है। उन्होंने कहा- 'मैंने और आमिर ने बहुत बार एक साथ काम करने की कोशिश की, लेकिन परिस्थितियां ऐसी नहीं बन सकीं कि एक साथ काम कर सके। लेकिन ऐसा पहला मौका है जब हम दोनों 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' में साथ काम कर रहे हैं।' अमिताभ ने आमिर खान के साथ काम करने पर मीडिया के आगे अपना उत्साह भी जाहिर किया है।
विज्ञापन
आपको बता दें कि फिल्म 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' में अमिताभ बच्चन, आमिर खान के अलावा कटरीना कैफ और फातिमा सना शेख भी मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म में अमिताभ, आजाद का किरदार निभा रहे हैं । वहीं आमिर, फिरंगी मल्लाह के रोल में हैं । फिल्म की कहानी की बात करें तो ये आजादी के समय की है । ईस्ट इंडिया कंपनी भारत में व्यापार करने आई थी और राज करने लगी ।