फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   amitabh bachchan reveal his past

बेरोजगारी वाले दिन यादकर भावुक हुए अमिताभ

Tue, 04 Nov 2014 12:37 PM IST
Updated Tue, 04 Nov 2014 12:37 PM IST
विज्ञापन
 amitabh bachchan reveal his past

अमिताभ बच्चन की कुछ पुरानी यादें उस समय ताज़ा हो गईं जब वे कोलकाता शहर में अपनी फ़िल्म 'पीकू' की शूटिंग कर रहे थे। बिग बी ने बीते हफ़्ते कोलकाता की गलियों में साइकिल चलाते हुए फ़िल्म 'पीकू' की शूटिंग की और कुछ तस्वीरें भी अपने प्रशंसकों के साथ शेयर की थीं।

विज्ञापन


एक समय वो भी था कि अमिताभ बरसात के मौसम में पानी से भरी इन्हीं अनजान गलियों में नौकरी की तलाश किया करते थे। उन्हीं गलियों को याद करते हुए अमिताभ भावुक हो जाते हैं।
विज्ञापन

नौकरी के लिए खड़े रहे

 amitabh bachchan reveal his past

बिग बी ने अपने फ़ेसबुक पर लिखा, "कोलकाता की मुख्य गलियों में साइकिल चलाना, कैमरा और लोगों को फ़ॉलो करना। समय का कैसा चक्र है। कभी इसी जगह नौकरी के लिए खड़े रहे थे।"

फ़िल्म की शूटिंग के लिए कोलकाता पहुंचते ही बिग बी ने ट्वीट किया, "इस शहर में आने के बाद इसकी बहुत सारी यादें उभर रही हैं लेकिन आने वाले दिनों में बहुत कुछ होने वाला है। कोलकाता एक विशेष प्रकार का शहर है जो ज्ञान और जुनून के साथ आपको उत्साहित करता है।"

अपनी पुरानी यादों को ताज़ा करते हुए बिग बी ने लिखा, "राइटर्स बिल्डिंग, गवर्नमेंट हाउस, मैदान, ट्राम सेवाएं, विक्टोरिया मेमोरियल, चौरंगी।।।ओह ।।।ऐसी ज्वलंत यादें ।। और 1962 का वो साल।।। जब कलकत्ता देश में सबसे अधिक चहल पहल वाला शहर हुआ करता था।"

विज्ञापन

एक महीने में महज 300 रूपए

 amitabh bachchan reveal his past

उन्होंने आगे लिखा, "क्या समय था। पार्क स्ट्रीट कल्चर, रेस्तरां, बार, कन्फ़ेक्शनर, डिनर और डांस फ़्लोर का एक रंग बिरंगा संग्रह था। सब एक के बाद एक लाइन में थे। यहां बिताई हर शाम मुझे याद है। ब्लू फ़ॉक्स, मोगेंबो, मौलिन रूज़, फीप्रो, वाल्डोर्फ।।विक्टोरिया मेमोरियल के पुचका, निज़ाम के कबाब।"

बिग बी ने बताया है कि उस समय वो चौरंगी, टोलीगंज से लेकर बालीगंज, अलीपुर, न्यू अलीपुर, रसल स्ट्रीट पर रह चुके हैं। मात्र 300 रूपए देकर एक महीने के लिए पेइंग गेस्ट बनकर वे रहते थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed