प्रियंका चोपड़ा और अमिताभ होंगे अतुल्य भारत के नए ब्रांड एंबेसडर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आमिर खान के अतुल्य भारत अभियान के ब्रांड एंबेसडर ना रहने बाद अब इसके लिए नए नाम पर फैसला हो गया है। अमिताभ और प्रियंका चोपड़ा के नाम इसके लिए तय हो गए हैं।
आमिर खान पिछले 10 साल से अतुल्य भारत के ब्रांड एंबेसडर थे। पिछले दिनों उनका अनुबंध खत्म हो गया था। इसके बाद लागातर कई सितारों को नाम इसके लिए सामने आ रहे थे। इसमें अमिताभ बच्चन और अक्षय कुमार का नाम सबसे ऊपर चल रहा था। साथ ही दीपिका पादुकोण, प्रियंका चोपड़ा और अनुपम खेर के नाम भी सामने आ रहे थे।
इंडिया टुडे की खबर के मुताबिक, अमिताब बच्चन और प्रिंयका चोपड़ा के नाम पर अतुल्य भारत के ब्रांड एंबेसडर के लिए फाइनल मुहर लग गई है। इसके बारे में सरकार की ओर से सार्वजनिक घोषणा जल्दी ही की जा सकती है। अमिताभ बच्चन गुजरात पर्यटन के ब्रांड एबेसडर हैं, साथ ही उन्हें महाराष्ट्र सरकार ने बाघ बचाओ अभियान से भी जोड़ा हुआ है।
आमिर खान के हटाए जाने पर हुआ था विवाद
आमिर खान पिछले दस साल से अतुल्य भारत अभियान के ब्रांड एंबेसडर थे। पिछले दिनों देश में चल रही असहिष्णुता की बहस के बीच आमिर खान ने कहा था कि देश का माहौल काफी खराब है। उन्होंने कहा था कि उनकी बीवी देश छोड़ने तक कि बात करती हैं। इसके बाद इस पर जबर्दस्त बहस छिड़ गई।
सड़क से लेकर संसद तक आमिर के बयान पर चर्चा हुई। उनके बयान के बाद ही उनके अतुल्य भारत के ब्रांड एंबेसडर बने रहने पर बातें शुरू हो गईं थी। बाद में उन्हें हटा दिया गया। हालांकि सरकार ने इसको ब्रांड एंबेसडर की नियुक्ति करने वाली कंपनी का निजी फैसला बताया था।
आमिर के हटने के बाद से ही इस बात को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं थी, कि अब अगला ब्रांड एंबेसडर कौन होगा। लेकिन अब अमिताभ और प्रियंका का नाम साफ हो जाने पर इन चर्चाओं पर लगाम लग गया है।