फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   amitabh bachchan play father role of vidya balan

चर्चा में: शादी पर परिणिती, पिता बने अमिताभ बच्चन

Mon, 02 Sep 2013 03:58 PM IST
मुंबई ब्यूरो
मुंबई ब्यूरो Updated Mon, 02 Sep 2013 03:58 PM IST
विज्ञापन
amitabh bachchan play father role of vidya balan

इन दिनों बॉलीवुड गलियारों में परिणती चोपड़ा द्वारा शादी की रस्म पर दिए गए बयान पर है। इसके अलावा एक चर्चा अमिताभ बच्चन के पिता बनने पर भी है। इस बार वह उस अभिनेत्री के पिता है जिसके कभी वे बेटे हुआ करते थे।

विज्ञापन


*परिणिती चोपड़ा ने शादी को लेकर एक अजीब बयान दिया है। परिणिती ने कहा कि लिव इन रिलेशनशिप और शादी में कोई खास अंतर नहीं होता है। दोनों में साथ रहने वाले पार्टनर की भूमिका एक जैसी होती है।
विज्ञापन


*दोस्ती के बीच पैसे का क्या काम? यह बात कई बार सितारों को दोस्त की फिल्म में गेस्ट अपीयरेंस या आइटम डांस करते हुए पैसा लेने से रोकती है। अभिषेक बच्चन ने एक कदम आगे बढ़ते हुए शाहरुख खान की होम प्रोडक्शन फिल्म ‘हैप्पी न्यू इयर’ के लिए चेक न लेने का फैसला किया है। जबकि वे फिल्म के चार प्रमुख कलाकारों में से हैं। उन्हें मेहनत की खूब करनी पड़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


*अपनी दूसरी पारी में बुरी तरह से फ्लॉप हुईं करिश्मा कपूर अब फिल्मों में पैर जमाने के लिए ऐक्टिंग के बजाय आइटम नंबर का सहारा लेने की सोच रही हैं। चर्चा है कि उन्होंने अपने मित्र निर्माता-निर्देशकों को संदेश भेजे हैं कि हीरोइन के रूप में भले न लें, लेकिन आइटम डांस के लिए उन्हें जरूर फिल्म में रखें। दिनों का फेर इसी को कहते हैं।

*शाहरुख और सलमान खान से लेकर अमिताभ बच्चन तक दुनिया के तमाम कार्यक्रमों शिरकत करते नजर आते हैं। दुनिया के कोने-कोने में उनके फैन्स होने की बात आती है, लेकिन सच्चाई यह है कि ट्विटर पर दुनिया में सबसे ज्यादा फॉलो किए जाने वाले सेलेब्रिटिज की टॉप टेन सूची में एक भी बॉलीवुड सितारा नहीं हैं। अब इसे क्या कहें... ढोल की पोल!


*फिल्म ‘पा’ में विद्या बालन अमिताभ बच्चन की मां बनी थीं। अब समय का पहिया घूमा है और अमिताभ बच्चन के एक फिल्म में विद्या के पिता बनने की चर्चाएं हैं। खबर है कि निर्देशक शुजीत सरकार की अगली फिल्म में दोनों पिता-पुत्री की भूमिका में होंगे। ये है फिल्मी चक्कर।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed