फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Raj Kapoor 100th birth anniversary: Pakistanis celebrate showman Birthday at historic Kapoor House in Peshawar

Raj Kapoor’s 100th Birthday: पाकिस्तान में धूमधाम से मनाई गई शोमैन की जयंती, पुश्तैनी हवेली में जुटे प्रशंसक

Sun, 15 Dec 2024 11:44 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Sun, 15 Dec 2024 11:44 AM IST
सार

Raj Kapoor 100th Birth Anniversary: कल शनिवार 14 दिसंबर को भारतीय सिनेमा के शोमैन राज कपूर की 100वीं जयंती मनाई गई। पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान में भी उनके प्रशंसकों ने इस मौके पर जश्न मनाया। 

विज्ञापन
Raj Kapoor 100th birth anniversary: Pakistanis celebrate showman Birthday at historic Kapoor House in Peshawar
राज कपूर - फोटो : एक्स-@MeFaheem

विस्तार

भारतीय सिनेमा के महान निर्माता-निर्देशक व अभिनेता राज कपूर की 100वीं जयंती कल शनिवार 14 दिसंबर को धूमधाम से मनाई गई। कपूर परिवार ने इस मौके पर खास आयोजन रखा। भारतीय सिने हस्तियों और प्रशंसकों ने भी शोमैन को अपने-अपने तरीके से याद किया। वहीं, पीएम नरेंद्र मोदी ने भी राज कपूर को श्रद्धांजलि अर्पित की। राज कपूर की 100वीं जयंती सिर्फ भारत ही नहीं, बल्कि पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान में भी खास तरह से मनाई गई। पेशावर स्थित कपूर हवेली पर प्रशंसकों ने केक काटा।

विज्ञापन

 

कपूर हवेली पर कटा केक
राज कपूर का जन्म 14 दिसंबर, 1924 को पाकिस्तान के पेशावर में हुआ था। लिहाजा, उनकी जयंती पर वहां भी लोगों ने शोमैन को याद किया। एक्स पर मोहम्मद फहीम नाम के एक्स हैंडल से एक पोस्ट साझा किया गया है। इसमें एक वीडियो है, जिसमें कपूर हवेली पर राज कपूर की 100वीं जयंती के अवसर पर केक काटा जा रहा है। इसके साथ लिखा है, 'जन्मदिन मुबारक हो राज कपूर! आज उनकी 100वीं जयंती पेशावर स्थित उनके जन्मस्थल कपूर हवेली में मनाई गई'।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

विश्व बैंक की योजना का किया स्वागत
भारतीय सिनेमा की सबसे प्रभावी शख्सीयत में शुमार रहे राज कपूर के जन्मदिन के अवसर पर पेशावर स्थित कपूर हाउस पर प्रशंसकों का जमावड़ा लगा। लोगों ने केक काटकर खुशी मनाई। इस आयोजन में प्रतिभागियों ने राज कपूर और दिलीप कुमार के पुश्तैनी घरों के जीर्णोद्धार के लिए 100-100 मिलियन रुपए आवंटित करने की विश्व बैंक की घोषणा का भी स्वागत किया। दोनों घर किस्सा ख्वानी बाजार के पास स्थित हैं। 
Anees Bazmee Party: अनीस ने सिनेमाई सफर के 45 साल पूरे होने का मनाया जश्न, भूल भुलैया 3 की स्टारकास्ट भी शामिल

विज्ञापन

शोमैन ने बनाईं कालजयी फिल्में 
पाक-ईरान व्यापार एवं निवेश परिषद के सचिव मुहम्मद हुसैन हैदरी इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। राज कपूर ने अपने करियर में आवारा, बरसात, श्री 420, संगम, मेरा नाम जोकर, राम तेरी गंगा मैली, सत्यम शिवम सुंदरम जैसी कालजयी फिल्में बनाईं। साल 1988 में उन्होंने इस दुनिया को अलविदा कह दिया। 
S S Rajamouli: वायरल हो रहा पत्नी के साथ एस एस राजामौली का डांस मूव्स, फैंस बोले- 'बहुत वफादार हैं'

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed