{"_id":"675e75d5d2cff8b5750b017c","slug":"ss-rajamouli-dance-moves-with-his-wife-are-going-viral-fans-say-he-is-very-loyal-to-his-wife-2024-12-15","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"S S Rajamouli: वायरल हो रहा पत्नी के साथ एस एस राजामौली का डांस मूव्स, फैंस बोले- 'बहुत वफादार हैं'","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
S S Rajamouli: वायरल हो रहा पत्नी के साथ एस एस राजामौली का डांस मूव्स, फैंस बोले- 'बहुत वफादार हैं'
Sun, 15 Dec 2024 11:53 AM IST
तनु चतुर्वेदी
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: तनु चतुर्वेदी
Updated Sun, 15 Dec 2024 11:53 AM IST
सार
निर्देशक और पटकथा लेखक एस एस राजमौली का डांस सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में उनकी पत्नी भी नजर आ रही हैं।
विज्ञापन
निर्देशक एस एस राजामौली
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विस्तार
निर्देशक और पटकथा लेखक एस एस राजमौली अपनी तेलुगु फिल्मों के कारण चर्चा में रहते हैं। उनका एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें निर्देशक अपनी पत्नी के साथ एक वीडियो में डांस करते नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन
वायरल हो रहा है वीडियो
रेड्डिट पर वायरल हो रहे इस वीडियो में एस एस राजमौली अपनी पत्नी के साथ वीडियो में डांस कर रहे हैं। इस वीडियो को उनके प्रशंसक बहुत पसंद कर रहे हैं। एक प्रशंसक ने लिखा, "वह G.O.A.T. हैं। वह अपनी पत्नी के प्रति बहुत वफादार हैं और अपने काम पर बहुत ध्यान केंद्रित करते हैं।" एक अन्य ने लिखा, "आदमी के पास कुछ मूव्स हैं, यार। अगर आप उनकी बैक स्टोरी जानते हैं, तो यह और भी प्यारा और अधिक संपूर्ण है।"

Rajamouli's dance performance with his wife recently
byu/Glad-Ad5911 inBollyBlindsNGossip
विज्ञापन
विज्ञापन
निर्देशक एस एस राजामौली
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
इस फिल्म के लिए काम कर रहे हैं महेश बाबू
वर्कफ्रंट की बात करें तो वह अपनी अगली फिल्म 'एसएसएमबी 29'' में बिजी है। फिल्म में महेश बाबू नजर आएंगे। इस फिल्म की शूटिंग अफ्रीका के जंगल में सेट किया जा सकता है। फिल्म में महेश बाबू का किरदार हिंदू देवता भगवान हनुमान से प्रेरित है इसलिए राजामौली की अगली निर्देशित फिल्म में अभिनेता का नया लुक देखना दिलचस्प होगा। उन्होंने इस फिल्म का लुक साझा किया है। 25 से अधिक फिल्मों में दिखाई दिए हैं।

इन फिल्मों का किया निर्देशन
एसएस राजामौली ने 'छत्रपति', 'विक्रमारकुडु', 'यामाडोंगा', 'मगधीरा' और 'मर्यादा रमन्ना' जैसी फिल्में की हैं। 'ईगा' के बाद राजामौली 'बाहुबली', 'बाहुबली 2' और 'आरआरआर' जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्में बना चुके हैं। साल 2016 में राजामौली को सरकार ने पद्मश्री से सम्मानित किया था। उन्हें नेशनल फिल्म अवॉर्ड, तीन फिल्मफेयर अवॉर्ड, नंदी अवॉर्ड आदि से भी सम्मानित किया जा चुका है।