अमिताभ के टॉयलेट सीट पर बैठने का राज
अमिताभ बच्चन अपनी आने वाली फिल्म 'शमिताभ' के रिलीज हुए गाने में टॉयलेट सीट पर बैठकर 'पिडली-पिडली' गाना गाते दिख्ा रहे हैं। पूरा का पूरा गाना 'पिडली' शब्द के आस-पास पिरोया गया है। लेकिन ये 'पिडली' का राज खुल नहीं रहा है।
गूगल पर इस शब्द का अर्थ छोटा और तुच्छ बताया जा रहा है। वहीं, वहां 'पिडल' का मतलब पेशाब करना भी बताया जा रहा है। वहीं इस पिडली शब्द पर 'शमिताभ' के डायरेक्टर आर बाल्की ने कहा है कि इसका मतलब तो फिल्म देखने पर ही पता चलेगा।
पिडली गाने को अमिताभ बच्चन ने खुद गाया है। संगीतकार इल्लिया राजा ने इसका संगीत तैयार किया है। फिल्म 'शमिताभ' 6 फरवरी को रिलीज होगी।
खुल गया अक्षय कुमार की 'बेबी' का राज
इस महीने 23 जनवरी को रिलीज हो रही अक्षय कुमार की फिल्म 'बेबी' का राज अब खुल गया है। फिल्म के नाम को लेकर दर्शकों में बहुत उत्सुकता बनी हुई है।
फिल्म के निर्देशक नीरज पांडे ने दर्शकों की उत्सुकता को देखते हुए इसका खुलासा कर दिया है। उन्होंने बताया कि 'बेबी' टाइटल ब्लैक ऑपरेशन का एक निकनेम है जो फिल्म में अक्षय कुमार और उनकी टीम हिस्सा है। यह पूरी यूनिट पांच साल के लिए ट्रायल-रन पर है। इसलिए इसकी प्रारंभिक अवस्था के कारण इसे 'बेबी' कहा गया।'
हालांकि फिल्म के पोस्टर के बाद लोगों ने फिल्म के ट्रेलर का इंतजार किया, लेकिन ट्रेलर में भी टाइटल का राज नहीं पता चल पाया। यह हैरानी इसीलिए भी थी कि आखिर अक्षय ने 'बेबी' में काम करना क्यों चुना जब वो पहले ही साजिद खान की 'हे बेबी' कर चुके हैं।