फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Amitabh Bachchan first Marathi film in a title role AB Aani CD will go on the OTT platform

सिनेमाघरों में रिलीज नहीं होगी अमिताभ बच्चन की ये फिल्म, निर्माताओं ने लिया फैसला

Fri, 10 Apr 2020 01:35 PM IST
Avinash Pal अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: Avinash Pal Updated Fri, 10 Apr 2020 01:35 PM IST
विज्ञापन
Amitabh Bachchan first Marathi film in a title role AB Aani CD will go on the OTT platform
एबी आणि सीडी में अमिताभ बच्चन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

हिंदी सिनेमा के पिछली सदी के महानायक अमिताभ बच्चन की मराठी फिल्म 'एबी आणि सीडी' अब सिनेमाघरों में रिलीज नहीं होगी। अमिताभ बच्चन की यह पहली मराठी फिल्म है, जिसमें वे मुख्य भूमिका में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म को लॉकडाउन से पहले इरफान खान की फिल्म 'अंग्रेजी मीडियम' के साथ सिनेमाघरों में रिलीज किया गया था। लेकिन अचानक से बंद हुए सिनेमाघरों की वजह से इस फिल्म को वापस ले लिया गया था, और कहा गया था कि स्थिति सुधर जाने के बाद इस फिल्म को फिर से रिलीज किया जाएगा। 

विज्ञापन

Amitabh Bachchan first Marathi film in a title role AB Aani CD will go on the OTT platform
एबी आणि सीडी - फोटो : सोशल मीडिया

फिल्म के निर्माता अक्षय बर्दापुरकर ने खबर की पुष्टि करते हुए कहा, 'चीजें एकदम ठीक नहीं हो रही थीं। फिर हमने सोचा कि सुरक्षा पहले है, बाकी सब चीजें बाद में हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए हम इस फिल्म को फिर से सिनेमाघरों में रिलीज नहीं कर रहे हैं, जैसे कि हमारी पहले योजना थी।अब हम इस फिल्म को रिलीज करने के लिए अमेजॉन प्राइम वीडियो से बातचीत कर रहे हैं। अभी यह तय करना बाकी है कि वे इस फिल्म को अपने प्लेटफॉर्म पर रिलीज करने की कौन सी तारीख देते हैं।'

चूंकि इस समय ओटीटी प्लेटफॉर्मों पर दर्शकों की तादाद बढ़ी हुई है, इसलिए सूत्रों से पता चला है कि यह फिल्म भी बहुत जल्द दिखाई देगी। इसके अलावा अमिताभ की इसी साल रिलीज होने वाली फिल्मों में 'चेहरे', 'झुंड' और 'गुलाबो सिताबो' भी शामिल हैं। इन सभी फिल्मों की रिलीज की तारीख भी कोरोना वायरस की वजह से आगे बढ़ गई है। इस साल उनकी पांचवीं फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' तो पहले से ही देरी से चल रही थी। रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की इस फिल्म की रिलीज को दिसंबर तक बढ़ा दिया गया था, लेकिन अब इस फिल्म को अगले साल रिलीज किए जाने की संभावना है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed