फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   amitabh bachchan film jhund can be cancelled coz of metoo

#MeToo की वजह से फंसी अमिताभ बच्चन की फिल्म, हाथ से निकल सकता है बड़ा प्रोजेक्ट

Thu, 25 Oct 2018 04:02 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 25 Oct 2018 04:02 PM IST
विज्ञापन
amitabh bachchan film jhund can be cancelled coz of metoo
amitabh bachchan - फोटो : instagram
बॉलीवुड में चल रहे #MeToo कैंपेन की वजह से कई डायरेक्टर-प्रोड्यूसर के करियर और उनकी फिल्मों पर गाज गिरी है । इस कड़ी में फिल्म 'झुंड' का नाम भी शामिल हो गया है । ‘झुंड’ को डायरेक्ट करने वाले नागराज मंजुले पर यौन शोषण का आरोप लगा है ।
विज्ञापन


नागराज मंजुले की एक्स वाइफ सुनीता ने उन पर ये इल्जाम लगाया है । सुनीता ने बताया था कि नागराज उन्हें पीटते और मेंटल टॉर्चर करते थे । इसी के चलते खबर आई है कि 'झुंड' पर भी काले बादल मंडरा रहे हैं । इस फिल्म को भूषण कुमार प्रोड्यूस कर रहे हैं । 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

good news नोव्हेंबर मध्ये झुंड चे शूटिंग #AmitabhBachchan will begin shooting for #NagrajManjule 's #Jhund in November. #Bollywood #BollywoodFolks#cinematographer #BollywoodNews #BollywoodUpdate #cinema #Movies #films #BigB#marathidirector#act#drama #instagram #instaindia #Bollywood #BollywoodFolks#aatpatproduction #BollywoodNews#akashthosar#rinkurajguru #BollywoodNews#BollywoodUpdate #cinema #Movies#films#BigB#news #director#marathi#marathicineyug#sairat#zingat @nagraj_manjule @amitabhbachchan

A post shared by नागराज मंजुळे फॅन्स क्लब (@nagraj_manjule_fc) on



भूषण कुमार ने फिल्म ‘मुगल’ से सुभाष कपूर को इसलिए बाहर का रास्ता दिखाया क्योंकि उनपर यौन शोषण का आरोप था । ऐसे में भूषण कुमार फिर से कड़ा रुख अपनाते हुए नागराज मंजुले को फिल्म में काम करने से मना कर सकते हैं । 

इस फिल्म की शूटिंग मिड नवंबर से नागपुर में शूरू होने की खबर है। फिल्म को 70 से 80 दिन में खत्म करने का टारगेट रखा गया था । इस फिल्म में अमिताभ बच्चन रिटायर्ड स्पोर्ट्स टीचर विजय बारसे के रोल में नजर आएंगे। ये फिल्म भी रिटायर्ड स्पोर्ट्स टीचर विजय बारसे की जिंदगी पर आधारित है।

इस फिल्म के लिए अमिताभ बच्चन ने फुटबॉल की ट्रेनिंग लेना शुरू कर दिया था । बता दें कि इससे पहले भी बिग बी फिल्म 'चुपके चुपके' में भी बॉटनी के प्रोफेसर की भूमिका में थे । प्रकाश झा की फिल्म 'आरक्षण' में भी उन्होंने टीचर की भूमिका निभाई थी । 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed