फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   amitabh bachchan doing stunt scene

बुढ़ापे में जवानी जैसे काम कर रहे हैं अमिताभ

Tue, 10 Jun 2014 12:02 PM IST
Updated Tue, 10 Jun 2014 12:02 PM IST
विज्ञापन
amitabh bachchan doing stunt scene

बिग बी अब जल्द ही टीवी धारावाहिक 'युद्ध' से छोटे पर्दे पर कदम रखने जा रहें हैं। लेकिन खास खबर ये है कि इस धारावाहिक के लिए महानायक ने कुछ ऐसे विशेष उपकरण पहन कर खतरनाक स्टंट किये, जिनके लिए डॉक्टर्स ने उन्हें मना किया हुआ था।

विज्ञापन


इस से पहले बिग बी ने इसी तरह के स्टंट 30 साल पहले जब 1982 में 'कुली' फिल्म के लिए किये थे तो, उन्हें दुर्घटना का शिकार होना पड़ा था। जिसके बाद उन्होंने भारी-भरकम उपकरणों से दूरी बना ली थी। लेकिन इतने समय बाद एक बार फिर उन्होंने 'युद्ध' के लिए बहुत जटिल स्टंट के लिए शारीरिक उपकरण पहने।
विज्ञापन

नहीं लिया बॉडी डबल

amitabh bachchan doing stunt scene
एक सूत्र ​के अनुसार, "यह एक बहुत महत्वपूर्ण दृश्य था​,​ जिसमें बच्चन ​साहब के किरदार ​'​युधिष्ठिर सिकरवाड़​'​ को अपनी जिंदगी के एक महत्वपूर्ण संकट का सामना करना था​।"

बिग बी की टीम ने निर्देशक रिभू दासगुप्ता को बताया कि वह शारीरिक उपकरण नहीं पहनेंगे। आखिरी बार उन्होंने 'कुली' में इन्हें पहना था, तब उनके साथ करीब ​-​करीब एक जानलेवा दुर्घटना घटी थी।

जबर्दस्‍त स्टंट सीन रहे

amitabh bachchan doing stunt scene

​सूत्र ने बताया​, "निर्देशक रास्ता निकालने की कोशिश कर रहा था​,​ जबकि बिग बी यह समझ रहे थे कि शारीरिक उपकरण के साथ स्टंट करना कितना जरूरी था। उन्होंने निर्णय लिया और झट से वह उपकरण पहना और सीधे स्टंट करने पहुंच गए​।"

​ निर्देशक ने बताया​, "दृश्य समझाने के दौरान​, मैं कुछ ऐसा करना चाहता था जो नायक के किरदार के चारों ओर एक कुतूहल का माहौल तैयार करे । इसके लिए सर (अमिताभ) को शारीरिक उपकरण पहनने की जरूरत थी​।"

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed