फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Amitabh Bachchan confesses that Section 84 taking a lot out of him and remains disturbance

Amitabh Bachchan: 'सेक्शन 84' का किरदार अमिताभ पर हुआ हावी, बोले- घर जाने के बाद जेहन में रहता है कैरेक्टर

Thu, 04 May 2023 06:21 PM IST
प्रियंका नेगी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रियंका नेगी Updated Thu, 04 May 2023 06:21 PM IST
सार

फिल्म पिंक में अपने दमदार डायलॉग से कोर्ट रूम में बवाल मचाने वाले अभिनेता अमिताभ बच्चन एक बार फिर ऐसी ही मूवी में नजर आने वाले हैं। पूरे सात साल बाद अमिताभ बड़े पर्दे पर कोर्टरूम में वापसी करेंगे।

विज्ञापन
Amitabh Bachchan confesses that Section 84 taking a lot out of him and remains disturbance
अमिताभ बच्चन - फोटो : social media

विस्तार

फिल्म पिंक में अपने दमदार डायलॉग से कोर्ट रूम में बवाल मचाने वाले अभिनेता अमिताभ बच्चन एक बार फिर ऐसी ही मूवी में नजर आने वाले हैं। पूरे सात साल बाद अमिताभ बड़े पर्दे पर कोर्टरूम में वापसी करेंगे। पिंक में उनके डायलॉग 'नो मीन्स नो!' को दर्शक आज भी नहीं भूल पाए हैं। फिल्म में उनके डायलॉग से लेकर उनकी अदाकारी तक की काफी तारीफ हुई थी। एक बार फिर से अमिताभ की कोर्टरूम में वापसी को लेकर फैंस काफी उत्साहित हैं। वहीं, अमिताभ ने इस फिल्म से जुड़ी कुछ बातें शेयर की हैं, उन्होंने इसे लेकर इंस्टाग्राम पर पोस्ट लिखा है।

विज्ञापन

80 वर्षीय अभिनेता ने अपने निजी ब्लॉग पर प्रशंसकों और फॉलोअर्स के साथ काम से जुड़ी अपडेट साझा की है। अमिताभ ने कहा कि मैं स्वीकार करता हूं कि ‘सेक्शन 84’ फिल्म की प्रकृति और भूमिका के जरिए मुझे बहुत अच्छा काम करने का मौका मिल रहा है, यही कारण है कि जब दिन का काम पूरा हो जाता है तो घर जाते समय भी यह पीछा नहीं छोड़ता, और इसका ज्यादातर हिस्सा जेहन में चलता रहता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

Amitabh Bachchan confesses that Section 84 taking a lot out of him and remains disturbance
अमिताभ बच्चन - फोटो : social media

क्या है सेक्शन 84?
अगर हम बात करें धारा 84 की तो आईपीसी 1860 की धारा 84 के अनुसार, ऐसा व्यक्ति जिसे कोई गलत काम करने के दौरान इस बात की जानकारी नहीं होती कि वो कानूनी रूप से गलत है या व्यक्ति को उसके काम की प्रकृति नहीं पता होती। ऐसी स्थिति में उसके द्वारा किया गया संबंधित काम अपराध नहीं माना जाएगा।

विज्ञापन

बता दें कि कोर्ट रूम ड्रामा थ्रिलर 'सेक्शन 84' रिभु दासगुप्ता के जरिए लिखित और निर्देशित है। इसमें निम्रत कौर और अमिताभ बच्चन के अलावा डायना पेंटी और अभिषेक बनर्जी जैसे कलाकार भी नजर आने वाले हैं।

यह भी पढ़ें: 'किसी का भाई किसी की जान' के लिए राघव जुयाल ने ली मोटी फीस, रकम जानकर उड़ जाएंगे होश

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed